Easy to Create Complex Tasks

कॉम्प्लेक्स टास्क को बनाएं आसान
ऑफिस के प्रोजेक्ट कई बार इतने कॉॅम्प्लेक्स होते है। कि दिमाग चकरा जाता है। समझ ही नही आता कि काम शुरू काहां से किया जाये। ऐसे में हम या तो अत्यद्यिक तनाव से घिर जाते है। या फिर काम को किसी तरह निपटा देने वाली अप्रोच अपना लेते है। कई बार तो सब इतना मुश्किल लगने लगता है कि प्रोजेक्ट पूरा कर ही नहीं पाते। तीनो ही स्थितियां गलत है। थोडीं सूझबूझ से कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट को श्ी आसान बनाया जा सकता है।
वापस खीचें खुद
तनाव उस समय होता है, जब हम खुद को उस प्रोजेक्ट में उलझाकर ही सोचते है। दिमाग इससे परे सोच ही नही पाता। इस स्थिति से उबरने के लिए सबसे पहले अपने आप को पीछे खीचिए। तब दूर से इस प्रोजेक्ट को देखिए। नोट कीजिए कि इसमें क्या क्या किया जाना है? थोडी देर सोचिए, इसके लिए आपमें क्या खूबी और क्या खामी है? पूरी तस्वीर साफ होने लगेगी।
तय करें प्राथमिकता
प्रोजेक्ट का उददेश्य, अपनी खूबी और खामी लिख लेने के बाद आप तय कर पाऐंगे कि सबसे पहले क्या काम किया जाना चाहिए। प्रोजेक्ट के अनुसार, अपनी प्राथमिकताओं की सूची बनाएं और उसके अनुरूप काम करें। इस सूची में आप अपनी खामी का उपाय श्ी लिखते है। और उसे दूर कर सकते है।
कॉमन प्वाइंट से शुरू
प्राथमिकताएं लिख लेने के बाद आप उस कॉमन प्वॉइंट से काम शुरू कर सकते है, जो आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप हो । जैसे जैसे आप एक एक काम को निपटाते जाएगें, आपकी रूचि प्रोजेक्ट में बढती जाएगी। अब आपको बडा प्रोजेक्ट छोटे छोटे प्रोजेक्टस का समूह लगने लगेगा । इस तरह आप काम को सहजता से निपटा पाएगें।


