Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Easy to create "Work from Home"
Career Guidance

Easy to create "Work from Home"

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Easy to create "Work from Home"

"वर्क फ्रॉम होम" को बनाएं आसान

आजकल कई स्टार्टअप्स सीमित संसाधनों के कारण अपने एम्प्लॉइज को "वर्क फ्रॉम होम" के लिए प्रेरित करते हैं। एम्प्लॉइज भी फलेक्सिबिलिटी के कारण नई पीढी के सेक्टर्स में काम करना पंसद करते है। जानते है कि ष्वर्क फ्रॉम होमष् को आप किस तरह से आसान बना सकते है.

पहुंच में रहें

पूरे दिन कनेक्टेड रहें। तय करें कि आपका मोबाइल फोन और लैंडलाइन हमेशा ऑन रहे। ज्यादातर कंपनियां आपसे उम्मीद करती है कि आप चैट और फोन पर हमेशा उपलब्ध रहें। उपलब्घता के शेड्यूल के हमेशा फॉलो करें। आपके घर पर कनेक्टिविटी के लिए र्प्याप्त संसाधन होने चाहिए।

ढीले न पडें

अगर आप घर से काम पूरा करना चाहते है तो आपको अपने काम के घंटे तय कर लेने चाहिए। तयशुदा कामकाजी घंटों में ढीला नहीं पडना चाहिए। अगर परिवार के सदस्य आपको डिस्टर्ब करते रहेगें तो काम के दौरान लगातार ब्रेक लेने से बचना चाहिए।

बॉडी लैग्वेंज पर गौर करें

आपको हर समय प्रोफेशनल रहना चाहिए और अपने पोश्चर पर गौर करना चाहिए। अगर पर्सनल स्पेस का अभाव होगा तो प्रोडक्टिपिटी पर नेवेटिव असर हो सकता है। आपको टीम लीडर और कलीग्स को बता देना चाहिए कि आपके फिकस्ड आवर्स क्या है। घर पर भी ऑफिशियल बॉडी लैग्वेज के साथ ही अपना काम पूरा करना चाहिए।

खुद को अलग न करें

आप घर से काम कर रहे हैं, इसका अर्थ यह नहीं कि आप खुद को बॉस ,कस्टमर्स और मेंबर्स से अलग कर लें। आपको बॉस और ग्राहकों के साथ लगातार संपर्क में रहना चाहिए। आपकों कंपनी के हर इवेंट के बारे में अपडेट रहने की कोशिश करनी चाहिए। अगर कंपनी के बदलाव नहीं देखेंगें तो काम पर गलत असर पडेगा।

बने रहें प्रोडक्टिव

आपकी कंपनी के सामने इस तरह से प्रजेंटेशन देना चाहिए कि उन्हें प्रोडिक्विटी के बारे में सही जानकारी मिले। आपको उन्हें महसूस करवाना चाहिए घर से काम करने पर भी आप बहुत अच्छा काम कर रहे है। आपको लगातार नई चीजें सीखकर खुद को बेहतर साबित करना होगा।