Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Employee by becoming an Entrepreneur
Career Guidance

Employee by becoming an Entrepreneur

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Employee by becoming an Entrepreneur

एंटरप्रेन्योर बनकर भी एंप्लॉई

बिजनेस के स्थापित हो जाने के बाद बांटना सीखें काम। छोटे बिजनेस चलाने वाले एंटरप्रेन्योस्र को शुरूआत में तो प्रमोशन से लेकर फाइनेंस तक और प्रोडक्ट डिलीवरी से लेकर कस्टमर केयर तक के मामले खुद ही संभालने पड़ते हैं, लेकिन एक बार बिजनेस स्थापित होने के बाद उन्हें हर काम अपने हाथ में नहीं रखना चाहिए। इससे पूरे बिजनेस का प्रबंधन बिगड़ता है। इस स्थिति में उनकी प्रमुख जिम्मेदारी प्रबंधन की होनी चाहिए। बिजनेस के स्थापित हो जाने के बाद आपको हर काम खुद करने की जरूरत नहीं रहती। अब जरूरत आती है काम की मैनेजिंग की।

थोड़ी आउटसोर्सिंग

कई बार एंप्लॉई रखने से ज्यादा सस्ता किसी काम को आउटसोर्स करना रहता है। आप भी आउटसोर्सिंग के जरिए कंपनी का काम बाहर से करवा सकते हैं। इससे आपका समय और पैसा तो बचेगा ही साथ ही थोड़ी राहत भी मिल जाएगी।

वर्क डिविजन

बहुत छोटा बिजनेस होने पर कई बार ज्यादा काम खुद ही करना मजबूरी भी हो जाती है। ऐसी स्थिति में काम का पर्याप्त ढंग से बंटवारा करें ताकि आपके एक-दो एंप्लॉई और आपके बीच काम को लेकर तकरार न पैदा हो। अपना समय प्रबंधन में लगाएं।

रख लें एंप्लॉई

बिजनेस स्थापित हो जाने के बाद आपकी इनकम के सोर्स भी बनने लगते हैं। ऐसे में कई लोग पैसा बचाने के चक्कर में एंप्लॉई नहीं रखते और सारा काम खुद ही करते हैं। इससे गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। काम के लिए एंप्लॉइज् जरूर रखें।