Employee Feedback Required

एम्प्लॉइज का फीडबैक जरूरी
कंपनी को सही तरह से चलाने के लिए एम्प्लॉइज का फीडबैक जरूरी है। इससे सीनीयर मैनेजमेंट को पता लग जाता है कि कंपनी की नीतियां और वैल्यू किस तरह से लागू हो रही है और वर्कफोर्स क्या सोच रहा है। सीनियर लीडर्स को फीडबैक के आधार पर जरूरी एक्शन लेने चाहिए ताकि कंपनी के प्रति एम्प्लॉइज का विश्वास बना रहें। जानते है, टॉप मैनेजमेंट कैसे फीडबैक की सुविधा दे.
असल वार्तालाप करें
कोई भी रिश्ता एकतरफा नहीं होता है। सीनियर लीडर्स को बातचीत में पर्सनल टच रखना चाहिए। आपको एम्प्लॉइज के साथ फेस टू फेस वार्तालाप करना चाहिए क्योंकि इससे पता लगता है कि आखिर एम्प्लॉइज क्या कहना चाहते हैं। एम्प्लॉइज से बात करने के लिए एक शेड्यूल तैयार करें। टीम सुपरवाइजर और मैनेजर्स को फीडबैक लेने के लिए तैयार करें।
प्रोएक्टिव बनें
सालाना सर्वे और पल्स सर्वे के आधार पर एम्प्लॉइज के विचारों को समझा जा सकता है। कंपनी चाहे तो ऐसी मीटिंग्स का आयोजन कर सकती है, जहां पर लीडर्स सीधे एम्प्लॉइज के साथ बात कर सकते है। प्रोक्टिव तरीके से एम्प्लॉइज से बात कर करनी चाहिए।
टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करें
आजकल एक कंपनी अलग.अलग जगह पर काम करती है। ऐसे में जरूरी है कि हर जगह पर काम करने वाले एम्प्लॉइज का फीडबैक लिया जाए। इसके लिए आप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग इस्तेमाल कर सकते है। इससे आइडियाज को शेयर करने में मदद मिलती है।
कई तरीके काम में लें
एम्प्लॉइज का फीडबैक लेने का कोई एक फिक्स तरीका नहीं है। आप कॉफी सेशन्स ,फॉर्मल स्किप मीटिंग्स और वॉक एंड चैट सेशन्स आयोजित कर सकते है। इसके लिए लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चर फीडबैक की मदद भी ली जा सकती है।
जरूरी एक्शन लें
बिना एक्शन के फीडबैक लेना महत्वहीन है। एम्प्लॉइज के मन में यह भावना न आने दें कि उनका फीडबैक बेकार चला गया है। अगर आप खास बिंदुओं पर एक्शन ले सकते हैं, तो इसके लिए झिझके नहीं। इससे एम्प्लॉइज के मन में विश्वास पैदा होगा। सोल्यूशन्स के लिए एम्प्लॉइज की मदद भी लें।


