Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Face change
Career Guidance

Face change

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Face change

बदलाव का करें सामना

कंपनी में कई बदलाव होते हैं. कंपनी के आकार ,लोकेशन या मैनेजमेंट में बदलाव हो सकता है। कंपनी का अधिग्रहण हो सकता है या ज्वॉइंट वेंचर बन सकता है। कई बार लोग इस स्थिति में घबरा जाते है। जानते है वर्कप्लेस में बदलाव से डील करने के तरीके।

तनाव न लें

अगर संस्थान में किसी तरह का बदलाव होता है, तो एम्प्लॉइज बेवजह तनाव लेना शुरू कर देते है। लोग सोचते हैं कि मेरी मौजूदा स्थिति का क्या होगा, क्या मेरा बॉस बदल जाएगा, क्या मुझे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। ये शार्ट टर्म व्यू है। ये सब विचार डर के कारण पैदा होते है। आपको टेंशन लेने या घबराने के बजाय सही जानकारी आने का इंतजार करना चाहिए।

देखें बडी तस्वीर

आपको ऑफिस में किसी तरह की अपवाह पर विश्वास करने के बजाय अपने सीनियर्स से मिलना चाहिए और सही बात पता करनी चाहिए। कई बार हडबडाहट में हर कोई गलत संवाद करने लगता है। ऐसे में सही व्यक्ति से मिलकर सच्चाई पता लगाना जरूरी है।

पॉजिटिव रहें

अगर आप अपने जीवन में पॉजिटिव नजरिया रखते हैं तो बाधाओं को चुनौतियां के रूप में देखते है। इससे आप मुश्किल समय में भी मोटिवेट रहते है। पॉजिटिव व्यक्ति के सामने हमेशा कोई न कोई रास्ता खुला रहता है।

विश्वासपात्र व्यक्ति से बात

अगर आपको अपने वर्कप्लेस पर हुए बदलाव के बारे में कोई उलझन है तो आप किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से इस बारे में चर्चा कर सकते हैं । यह व्यक्ति संस्थान का हिस्सा नहीं होना चाहिए। बाहरी व्यक्ति को बातों से आपको चीजों को समझने में मदद मिलेगी और सही फैसला आसानी से ले पाएंगें।

बदलाव को स्वीकारें

आपको बदलाव का सामना करना चाहिए । चीजें हमेशा एक जैसी नहीं होती। इनमें बदलाव होता रहता है। कंपनियां डिविजन बंद करती हैं, दूसरी कंपनियों के साथ मर्ज होती हैं या एक्वायर की जाती हैं। संस्थानों में तेजी से बदलाव का आपके लिए क्या अर्थ है, इसका ईमानदारी से विश्लेशण करें। आप संस्थान में ही तरक्की के मौके खोज सकते हैं या आप चाहें तो नए विल्प पर भी निगाह डाल सकते है।