Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Find the right voice of your brand in these ways
Career Guidance

Find the right voice of your brand in these ways

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Find the right voice of your brand in these ways

इन तरीकों से ढूंढें अपने ब्रांड की सही वॉइस

हर कंपनी के पास उसकी पहचान के लिए सही टोन होनी जरूरी है। अगर आप अपनी कंपनी को सार्वजनिक रूप से कामयाब बनाना चाहते हैं तो आपको उसके लिए सही ब्रांड वॉइस ढूंढ़नी होती है। हर कंपनी चाहती है कि वह उसके टारगेट ऑडियंस के बीच मशहूर हो जाए और उसके पास नए क्लांइट्स या कस्टमर्स की भीड़ लग जाए। हालांकि, ऐसा करना काफी मुश्किल होता है। सार्वजनिक रूप से अपनी कंपनी की साख बनाने के लिए आपको खास और अनोखी ब्रांड वॉइस की जरूरत पड़ती है। यही आपकी कंपनी की सही ब्रांडिंग करती है। जानिए, कैसे ढूंढ़े सही ब्रांड वॉइस -

कितनी जरूरी है?

हर कंपनी को अपने लिए एक सही टोन बनानी चाहिए। यह टोन उनकी कंपनी के नेचर के हिसाब से होनी चाहिए। इसी के आधार पर उन्हें अपने लिए विज्ञापन या सोशल मीडिया कैंपेन बनाने चाहिए। इसी टोन की वजह से उनकी कंपनी की पहचान बनेगी और ऑडियंस उसे जान पाएंगे।

कैसे तय करें?

अगर आप यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि आपकी कंपनी के लिए कौनसी ब्रांड वॉइस सही रहेगी तो इसके लिए सबसे पहले यह जानिए कि आपके टारगेट ऑडियंस कौन हैं। उन्हीं के आधार पर अपनी ब्रांड वॉइस तय कीजिए।

कैसे अलग बनाएं?

आज इतने सारे विज्ञापन तरीकों और प्रतिस्पर्धी कंपनियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाना वाकई मुश्किल काम है। हालांकि,,, आप अपने कस्टमर्स के प्रति ईमानदार रहकर और उनकी भाषा में बोलकर, उन्हें प्रभावित कर सकते हैं।