Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Find yourself way
Career Guidance

Find yourself way

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Find yourself way

खुद तलाशें अपने रास्ते

कई बार तमाम क्षमताएं मौजूद होने के बावजूद हम उत्कृष्ठ प्रदर्शन नही कर पाते। हमारे अंदर बैठा एक भय हमें आगे बढकर रिस्क लेने से रोकता रहता है। कभी यह डर विफलता का होता है तो कभी सब कुछ गवां बैठने का। इन डरों से पार पाने के लिए बस थोडी हिम्मत जुटाकर, थोडा लॉजिकल होकर सोचना है और खुद में यकीन दिखाना है।

विकल्प परखें जरूर

सफल होने के लिए सही रास्ते तक पहुंचना जरूरी है और सही रास्ते तक पहुंचने के लिए आपको कई गलत रास्तों को भी परखना पड सकता है। यदि विफलता के डर से आप सामने मौजूद विकल्पों को अपनाने में झिझकते रहेंगे तो अपने लक्ष्य तक पहुंचने का सही रास्ता चुन नही पाएंगे।

करें कुछ अलग

एक ही तरह का काम कर-करके लोग उसमें निपुण तो हो जाते हैं लेकिन अक्सर वे एक कंफर्ट जोन के गुलाम भी हो जातें है। इसका दुष्प्रभाव यह होता है कि वे किसी भी नए काम में हाथ आजमाने से बचने लगते हैं। अपने कंफर्ट जोन के परे जाकर एक्सपेरीमेंट कर और क्षमताओं को विस्तार दें।

पहचानें अवसर को

अपनी मर्जी का काम करने का अवसर आपको अपने कॅरियर में कभी भी मिल सकता है। लोग सब कुछ जमा-जमाया गंवाने के डर इसे अपनाते ही नही। अपनी पंसद का अवसर मिलने पर उसे अपनाने से चूकें नही। इस अवसर को तभी पहचान पाएंगे जब उस दिशा में लगातार मेहनत कर रहें होंगे।