Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › First Impression Done
Career Guidance

First Impression Done

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
First Impression Done

फर्स्ट इम्प्रेशन खराब हो गया !

हर व्यक्ति वर्कप्लेस पर फर्स्ट इम्प्रेशन को महत्व देता है, पर बॉस के साथ पहली मुला कात में ही बड गडबड हो जाने पर काफी घबराहट होती है। ऐसा नहीं कि फर्स्ट इम्प्रेशन बिगडने के बाद इसे सुधारा नहीं जा सकता। अगर आप कुछ खास बातों पर गौर करें तो स्थितियां बदल सकती है।

ईमानदार रहें

आपको वर्कप्लेस पर ईमानदार रहना चाहिए और लोगों को लगना चाहिए कि आप जैसे दिख रहे हैं , वैसे ही है। गलती होना मानवीय स्वभाव है। गलती मानकर उसमें सुधार करने से पॉजिटिव एटीट्यूड नजर आता है।

क्षमा मांग लें

अगर गलती आपने की है तो इसे स्वीकार करें और क्षमा मांग लें। क्षमा मांगें पर, जरूरत से ज्यादा नहीं। क्षमा मांगने पर बॉस समझ जाते है कि आप नए है और चीजों को समझने की कोशिश कर रहें है। गलती करने के बाद भी क्षमा न मांगना मंहगा पड सकता है।

एकरूपता दर्शाएं

आपकी वर्कप्लेस पर अपने बॉस को प्रभावित करने में थोडा समय लग सकता है। इसके लिए धैर्य की जरूरत होती है। वर्कप्लेस पर हर कोई आपके व्यवहार पर गौर करता है। इसलिए आपको अपने व्यवहार में एकरूपता रखनी चाहिए। कि आप बेहद गंभीरता से अपना काम पूरा कर रहे है। इससे गलती को नजरअंदाज कर दिया जाता है।

आलोचना से न घबराएं

हो सकता है कि बॉस ने आपको किसी की बात के लिए टोका हो, पर इसका मतलब यह नहीं है कि वर्कप्लेस पर लोगों के कहने से अपनी आदत को बदलने में लग जाएं। आपको उन्ही आदतों को बदलने में लग जाएं। आपको उन्ही आदतों को बदलने की कोशिश करनी चाहिए, जिनसे आपका काम प्रभावित होता है। अगर आप लोगों के बारे में ज्यादा सोचेंगे तो परेशान हो जाएंगे।

क्रिएटिव बनें

ऑफिस में लोगों की राय बदलने के लिए आपको अपने व्यक्तित्व के अलग अलग पहलुओं पर विचार करना चाहिए। आपको अपनी स्ट्रेंथ दर्शानी चाहिए और पर्सनिलिटी के पॉजिटिव पहलुओं के बारे में विचार करना चाहिए। आपको ऑफिस में क्रिएटिव तरीके से अपनी बात पेश करनी चाहिएं और अपने बॉस को पूरी तरह से समझने की कोशिश करनी चाहिए।