Food Technology Jobs For Freshers (फ्रेशर्स के लिए फूड टेक्नोलॉजी जॉब्स)

Food Technology Jobs For Freshers
स्वाद की कुंजी है इनके पास :-
टेक्नोलॉजी के साथ फूड सप्लाई इंडस्ट्री भी तेजी से बदल रही है। फूड टेक्नोलाम्जिस्ट फूड इंडस्ट्री के विकास के लिए तकनीक को आगे बढ़ाते हैं, खाद्य सामग्री की लेबलिंग के लिए सही जानकारी उपलब्ध करवाते हैं, खाने की ताजगी बनाए रखने के तरीके सुझाते हैं, खाद्य सामग्री की गुणवŸा जांचते हैं और यह ध्यान रखते हैं कि क्या सरकार के नियमों का पालन हो रहा है। यानी यह पेशा खाद्य सामग्री को बेहरत तरीके से प्रसंस्कृत करने पर केंद्रित हैं।
भूमिका :-
फूड टेक्नोलॉजिस्ट नए आहार और पेय के बारे में रिसर्च करते हैं जिससे इन चीजों की गुणवŸा में सुधार में मदद मिलती है। वे सरकार के नियमों के अनुसार प्रोसेंसंग, स्टोरेज और सुरक्षा में सुधार करते हैं। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, माडर्न फूड कॉरपोरेशन, नार्थ-ईस्टर्न एग्रीकल्चरल मार्केटिंग कॉरपोरेशन, एग्रो टेक फूड, अमूल, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमि., कैडबरी, डाबर इंडिया लिमि. गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमि., हिंदुस्तान लीवर और मदर डेयरी फूड ऐंड वेजीटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां फूड टेक्नोलॉजिस्टों को हायर करती हैं। भारत में औसत शुरूआती वेतन 20,000 रु.से लेकर 25,000 रु. तक होता है। 5 या 10 साल का अनुभव हासिल करने के बाद सालाना वेतन 9 लाख रु. से 11-12 लाख रु. के आसपास हो जाता है।
क्या होता है फूड टेक्नोलॉजी :-
फूड टेक्नोलॉजी खाद्य पदार्थों के सरंक्षण, प्रसंस्कण, पैकेजिंग और आपूर्ति का विज्ञान है। फूड टेक्नोलॉजी सुरक्षा और पोषक आहार के निर्माण मददगार होती है।
कोर्स के लिए योग्यता :-
फूड टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग के लिए आपका पीसीएम/पीसीबी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथा 10$2 पास होना जरूरी है। कुछ यूनिवर्सिटीज प्रवेश परीक्षा भी लेती हैं। प्रतिष्ठित कॉलेजों में फूड टेक्नोलॉजी में दाखिले के लिए जेईई राष्ट्रीय स्तर पर ली जाने वाली परीक्षा का स्कोर देखा जाता है।
कहां पढ़े :-
भारत में कई कॉलेज फूड टेक्नोलॉजी में बीटेक और एमटेक करवाते है। इनमें कुछ हैं-कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी, महात्मा गांधी मिशन कॉलेज ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा, सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीटीट्यूट आदि।
क्या होगा कॅरिकुलम में :-
फूड टेक्नोलॉजी में चार याल के कोर्स में आप खाद्य सामग्री के प्रसंस्कण, खाद्य सामग्री तैयार करने तथा खेत से तोड़े जाने के बाद फल और सब्जियों के प्रबधंन, खाद्यानों के प्रसंस्करण और तिलहन प्रौद्योगिकी आदि के बारे में पढ़़ने को मिलेगा।
ग्रैजुएशन के बाद क्या :-
ग्रैजुएशन पूरा करने के बाद आप फूड टेक्नोलॉजी में मास्टर्स डिग्री का विकल्प चुन सकते हैं या जॉब तलाश सकते हैं। फूड टेक्नोलॉजिस्ट की होटल, क्वालिटी कांट्रोल, सॉफ्ट ड्रिंक, फूड इंडस्ट्रीज में काफी मांग रहती है। इन पेशेवरों का औसत शुरूआती में काफी मांग रहती है। इन पेशेवरो का औसत शुरूआती वेतन 20,000 रु. से लेकर 25,000 रूपये तक रहता हैं। अनुभव व कौशल के अनुसार बढोतरी होती हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः फूड टेक्नोलॉजिस्ट, प्रोडक्ट डेवलपर, प्रोडक्ट सुपरवाइजर, प्रोडक्शन एिर्ग्जक्यूटिव, क्वालिटी कंट्रोलर, रिसर्च डायरेक्टर प्रोग्रामः बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी), अवधिः चार साल योग्यताः किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 10$2 पीसीबी/पीसीएम के साथ।


