Gautaran Fair

गऊचारण मेला
यह ब्रजक्षेत्र के प्रसिद्ध मेलों में से एक है, जो मथुरा में कार्तिक माह की अष्टमी को आयोजित किया जाता है। इस दिन गायों की पूजा की जाती है। इसे ’गोपा अष्टमी के मेले’ के नाम से भी जाना जाता है।
रथ मेला
उत्तर प्रदेष के मथुरा के निकट वृन्दावन में प्रतिवर्ष चैत्र माह में इस मेले का आयोजन किया जाता है। इस दिन रंगनाथजी के मन्दिर से रथ की सवारी निकाली जाती है। इसे ’ब्रह्मोत्सव मेला’ भी कहा जाता है, जो एकता को प्रदर्शित करता है, जो एकता को प्रदर्शित करता है। इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं।


