Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Get directions to workplace
Career Guidance

Get directions to workplace

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Get directions to workplace

वर्कप्लेस पर प्रभावी हों निर्देश

वर्कप्लेस पर दिए जाने वाले निर्देशों को टीम को सही तरह से समझाएं।

वर्कप्लेस पर काम करने वाले अलग अलग किस्म के लोगों से काम करवाने के लिए आपके निर्देशों में जरूरी हैं ये बातें३३ण्ण्

वर्कप्लेस पर काम करवा लेना आसान नहीं है। कुछ एंप्लॉइज आपके कहने के साथ ही काम में जुट जाएंगें तो कुछ ऐसे भी होगें , जिन्हें आपके कहते रहने पर भी लंबे समय तक कोई असर ही नहीं पडेगा। दोनों ही किस्म के एंम्प्लॉइज के बीच में एक कॉमन ग्राउंड ढूढने के लिए के लिए आपको अपने निर्दशों के तरीकों , उनमें कही जाने वाली बातों पर गौर करना होगा। इस दौरान थोडी सख्ती भी लानी पड सकती है।

यह है काम

वर्कप्लेस पर काम न करने का बहाना ढूढने वाले एंम्प्लॉइज के पास काम टालने का सबसे अच्छा तरीका यह कह देना है. हमें समझ ही नहीं आया। इस बहाने को खत्म करने के लिए आपको काम सौपते हुए स्पष्ट तौर पर परिभाषित करना होगा। इसके अलावा इससे जुडी शंका के लिए समय दें।

यह है डेडलाइन

काम समझाने के बाद कुछ समय संबंधित शंकाओं के लिए रख लें। इसके साथ ही बता दें कि सबके काम पूरा करके देने की तारीखें क्या क्या है? इस संदर्भ में आप हर एंप्लॉई या हर टीम को ईमेल भी भेज सकते है। इससे एक रिकॉर्ड भी रहेगा।

यह है नतीजा

काम समझा देने और डेडलाइन बता दिए जाने के बाद ही हीलाहवाली से बचने के लिए साथ ही साथ यह भी बता दें कि डेडलाइन से चूकने पर परिणाम क्या होंगे? काम टालने वालों पर कार्रवाई करके आप सख्ती का संदेश दे सकते हैं।