Get rid of the fear of starting a business

बिजनेस शुरू करने के डर से पाएं छुटकारा
अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अपने डर से निजात पानी होगी। आपको खुद को यह समझाना होगा कि बिजनेस शुरू करने के लिए आपको हिम्मत की जरूरत है और आप रिस्क उठा सकते हैं। इसके बाद आपको हिम्मत दिखाते हुए बिजनेस की शुरूआत की ओर पहला कदम उठाना होगा। जानें, कैसे पाएं डर से छुटकारा-
साध्य लक्ष्य निर्धारित करें
जब भी आप कोई बिजनेस शुरू करने की सोचें तो अपने लिए ऐसे लक्ष्य निर्धारित करें जिन्हें आप हासिल कर सकते हों। अगर आप अपने लिए बहुत कठिन लक्ष्य तय करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको बिजनेस शुरू करने से पहले विफल होने का डर लगेगा। इस विफलता के डर की वजह से आप अपना बिजनेस कभी शुरू ही नहीं कर पाएंगे।
बिजनेस कम्यूनिटी तैयार करें
बिजनेस शुरू करने के लिए एक अहम चीज है अपनी कम्यूनिटी की पहचान करना और उसे बनाना। इस कम्यूनिटी में आपके इनवेस्टर्स, पार्टनर्स और कस्टमर्स शामिल हो सकते है। जब आपको पता होगा कि आपका साथ देने के लिए कुछ लोग हमेशा आपके साथ होंगे तो आप बिना डर के हिम्मत के साथ बिजनेस शुरू कर सकेंगे।
परफेक्ट वर्क-लाइफ बैलेंस के पीछे न भागे
कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले आपको इस विचार को त्यागना होगा कि वर्क-लाइफ बैलेंस परफेक्ट हो सकता हैं। बिजनेस के दौरान हो सकता है कि आपको अपने काम को ज्यादा समय न देना पडे या कभी अपने परिवार को। अतः इसके पीछे न भागें और अपना बिजनेस शुरू करने की सोचें


