Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Good Relation from Make Boss
Career Guidance

Good Relation from Make Boss

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Good Relation from Make Boss

बनाएं बॉस से अच्छे रिलेशन

आप अपनी जॉब को पसंद करते हैं, पर क्या आपको ऑफिस में बॉस का सामना करने से डर लगता है? हो सकता है कि बॉस सारे अधिकार अपने पास रखता हो और आपके विचारों को कोई तवज्जो न देता हो। अगर आप चाहते हैं कि आप बॉस के पसंदीदा एम्प्लॉई बन जाएं तो आपको कुछ बातों का खयाल रखना होगा।

साख बनाने की कोशिश करें

जीवन में व्यक्ति की साख सबसे महत्वपूर्ण होती है। आप खुद अपनी साख बना सकते हैं। इससे बॉस आप पर विश्वास करने लगेगा। बॉस के सामने हमेशा अपना प्रजेंटेशन दमदार तरीके से पेश करें, तभी बॉस आपकी बातों को सुनने को तैयार हो पाएगा।

रिश्तों की नींव तैयार करें

हर किसी के लिए रिश्तों का महत्व होता है। प्रोफेशनल माहौल में भी यह बिल्कुल सही है। बॉस के साथ लॉन्ग टर्म रिलेशन बनाने के लिए याद रखें कि पब्लिक मीटिंग्स में कभी उनका विरोध न करें। हमेशा बॉस की तारीफ रखें और अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करें।

बॉस के तरीके को समझें

याद रखें कि हर बॉस का काम करने का अपना तरीका होता है। उस तरीके पर गौर करें और उसे अपने जीवन में उतारें। इससे आप बॉस के इनर सर्किल में प्रवेश पाने लगते हैं और बॉस के निकट हो जाते हैं। एक बार बॉस के निकट जाने पर आप अपने काम करने की आजादी और अधिकारों को अपने आप हासिल कर लेंगे। बॉस के तरीके को समझने के लिए आपको लंबी रिसर्च करनी चाहिए और पता करना चाहिए कि आखिर बॉस आपसे चाहता क्या है।

सीखने की कोशिश करें

शुरुआती दौर में बॉस जो करता है, वह हमारी समझ में नहीं आता। हमें उनकी बातों का अर्थ भी समझ नहीं आता। लेकिन अपने आंख-कान खुले रखें। उनसे लगातार सीखने की कोशिश करें। बॉस की उन बातों पर गौर करें, जिनके कारण वे पूरी टीम में सबसे अलग हैं। जब उनके तरीकों से काम करते हुए आपको सफलता हासिल हो, तो बॉस को जरूर बताएं। इससे आपकी छवि अच्छी बनेगी और संवाद भी कायम होगा। फिर भी आपको लगता है कि आपका बॉस काम करने में बाधा पैदा कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको अपने कॅरियर पर ध्यान देना चाहिए, न कि बॉस पर।