Gregor Johan Mendel

ग्रेगोर जोहान मेण्डल (1822-84)
मेण्डल एक पादरी एंव वैज्ञानिक थे। इन्हें आनुवंशिकता का जनक कहा जाता हैं ‘मटर‘ के दानो का प्रयोग कर इन्हांने ‘आनुवंशिकता सिद्धांत‘ का प्रतिपादन किया। इनकी मृत्यु के पश्चात ही ज्ञात हुआ कि इनका यह सिद्धान्त न केवल पौधों के लिए बल्कि मनुष्य एंव पशुओ के लिए भी उपयोगी था।
जोसफ स्वान (1828-1924)
जोसफ स्वान ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी एंव रसायनशास्त्री थे। जोसफ स्वान को दीप्त प्रकाश बल्ब के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। इनके द्वारा बनाए गए पहले बल्ब का उपयोग ‘सिटी ऑफ रिचमण्ड‘ जहाज में किया गया। थॉमस एडिसन और स्वान ने मिलकर कार्य किया। स्वान ने नाइट्रो सेलुलोज (प्लास्टिक के प्रतिस्थापन की एक विधि) को तैयार किया तथा इसके साथ-साथ ब्रोमाइड पेपर को वर्ष 1879 में पेटेण्ट कराया।


