Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › General Knowledge › Guillermo Marconi
General Knowledge

Guillermo Marconi

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Guillermo Marconi

गुल्येलमो मार्कोनी (1874-1937)

इटली के अन्वेषक गुल्येलमो मार्कोनी को लम्बी दूरी तक रेडियो संचार (बिना तार के संकेत भेजना) के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका के लिए जाना जाता है। वर्ष 1895 में रेडियो में टेलीग्राफी को व्यावहारिक रूप देने का श्रेय मार्कोनी को ही प्राप्त है। मार्कोनी को वर्ष 1909 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

एलेक्जेण्डर फ्लेमिंग (1881-1955)

स्कॉटलैण्ड के जीव वैज्ञानिक और औषधि-निर्माता सर एलेक्जेण्डर फ्लेमिंग को वर्ष 1928 में विश्व की पहली प्रतिजैविक दवा पेनिसिलिन के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। फ्लेमिंग ने वर्ष 1923 में ‘लाइसोजाइम‘ नामक एन्जाइम की खोज भी की थी। पेनिसिलिन के आविष्कार के लिए उन्हें वर्ष 1945 में संयुक्त रूप से चिकित्सा के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके जीवाणु विज्ञान, रोग-प्रतिरक्षा विज्ञान ओर केमोथैरेपी आदि विषयों पर कई शोधपत्र प्रकाशित हुए।