Gwalior Famous For Man Singh Tomar

ग्वालियर
यह भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक महत्व का प्रमुख शहर है जो वर्षो तक गुर्जर प्रतिहार तोमर तथा कछवाहा राजवंशो को राजधानी रहा कई प्राचीन चिह स्मारको किलों तथा महलों वाले इस शहर का सबसे प्रसिद्ध किला ग्वालियर का किला है जिसका निर्माण मान सिंह तोमर ने कराया था। ग्वालियर के अन्य दर्शनीय स्थलों में मानमन्दिर महल जयविलाय महल व सग्रंहालय तानसेन स्मारक विवस्वान सूर्य मन्दिर गोपांचल पर्वत और रानी लक्ष्मीबाई स्मारक प्रमुख है। वर्तमान में ग्वालियर एक जाना माना औघोगिक केन्द्र है।


