Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Handle over workplace handle
Career Guidance

Handle over workplace handle

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Handle over workplace handle

वर्कप्लेस पर करें विवाद को हैंडल

ज्यादातर संस्थानों में अलग-अलग बैकग्राउंड और कल्चर के लोग साथ में मिलकर काम करते हैं। ऐसे में आपसी विवाद होने की आशंका बनी रहती है। कुछ कर्मचारियों ने आपस में एक-दूसरे को देखा नहीं होता है, तो कुछ पूर्वाग्रह से ग्रस्त होते हैं। इससे वर्कप्लेस पर काम करने का हौसला कमजोर होता है। जानते हैं कि एम्प्लॉइज कैसे इंटर पर्सनल विवादों को सुलझा सकते हैं -

कारण पता करें

विचारों में टकरावों के कारण ही आपसी विवाद पैदा होता है। इसलिए आपको दूसरे व्यक्ति के नजरिये को समझने का प्रयास करना चाहिए। एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझने के लिए ईमारदार संवाद करना जरूरी है। संवाद से काफी फायदा होता है।

फीडबैक का सम्मान करें

निजी विवादों को सुलझाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप फीडबैक का सम्मान करना शुरू करें। अगर आप विवाद सुलझाना चाहते हैं तो आपको अपनी गलतियों की ओर भी ध्यान देना होगा। फीडबैक के माध्यम से समस्या पता की जा सकती है।

प्रोएक्टिव और ओपन बनें

वर्कप्लेस पर सबसे ज्यादा समस्या तब आती है, जब प्रोजेक्ट से जुड़े मामलों पर क्लीयरिटी नहीं होती। आपको नियमित रूप से इस तरह के मसलों पर बात करनी चाहिए और अपनी समझ विकसित करनी चाहिए। आपको ऑर्गनाइजेशनल सेशन्स में हिस्सा लेना चाहिए। आपके प्रोएक्टिव बनने से हर तरह की समस्या सुलझ सकती है।

संस्थान से मदद लें

ज्यादातर कंपनियों में एम्प्लॉइज के आपसी विवादों को सुलझाने से एक मैकेनिज्म बना होता है। आप चाहें तो कंपनी में नेगोसिएशन और रेज्योल्यूशन स्किल्स के बारे में ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। आप किसी भी तरह का विवाद होने पर कंपनी की पूरी मदद ले सकते हैं।

मामले को उठाएं

अगर आपको लगता है कि आपका किसी एम्प्लॉई के साथ विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है और आप बहुत परेशान हो रहे हैं ते आपको मैटर को सीनियर मैनेजमेंट के पास ले जाना चाहिए। कई बर विवाद के कारण परफॉर्मेंस पर नेगेटिव असर पड़ने लगता है। इसलिए आपको विवाद को तुरंत हल करने का प्रयास करना चाहिए।