Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › He created the first battery with solar and wind energy storage
Career Guidance

He created the first battery with solar and wind energy storage

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
He created the first battery with solar and wind energy storage

इन्होंने बनाई सोलर व विंड एनर्जी स्टोरेज वाली पहली बैटरी

दुनियाभर में रिन्यूएबल एनर्जी वाली बैटरी बनाने के प्रयास हो रहे हैं। और इसमें एक सफलता हासिल की है जे व्हाटकेर ने। उन्होंने एक्वीअस हाइब्रिड आयन बैटरी बनाई है। इसकी खासियत यह है कि इसमें नॉन टॉक्सिक सामग्री का इस्तेमाल होता है। यह पर्यावरण के अनुकूल है। यह अपनी तरह की पहली बैटरी है जो सोलर और विंउ एनर्जी स्टोरेज में सक्षमह ै। इसमें कम लागत में ही इतनी एनर्जी स्टोर की जा सकती है कि 24 घंटे की जरूरतों को पूरा किया जा सके। इस बैटरी में पानी, सोडियम और कार्बन का इस्तेमाल होता है, जो पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं और बहुत महंगे भी नहीं हैं।

बैटरी फॉसिल फ्यूज पर निर्भरता को कम कर सकती है। जे की कंपनी एक्विअन यह बैटरी बनाती है। उन्होंने इसके लिए ग्लोबल डिस्ट्रिब्यूशन, जर्मनी हवाई, मलेशिया और फिलिपींस में कई स्थानों पर काम शुरू की थी। इसमें वेंचर कैपिटल फर्म क्लेनर पार्किन्स काउफील्ड एंड बायर्स उनकी सहयोगी बनी है। वे बैटरी के लिए बाजार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

व्हाटकेर का जन्म डॉक्टर्स के परिवार में हुआ था। बचपन में उनकी रुचि भी मेडिसिन में थी। अक्सर घर की चीजों को खोलना और उन्हें फिर जोड़ना उनका खास शौक था। 12 साल की उम्र से ही उन्होंने ओहियो स्टेट साइंस फेयर से ट्रॉफियां और रिबन जीतना शुरू कर दिया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद 2001 में अपने ड्रीम जॉब नासा में जेट लेबोरेटरी में हासिल कर लिया। यहां उन्होंने थर्मल बैटरी सिस्टम बनाया था जो बाद में मार्स रोवर क्यूरिओसिटी में काम आया। लेकिन 2007 में वे कार्नेगी मिलान आ गए और कई महीने यहां अपने ऑफिस में बिताए और अलग-अलग तरह के बैटरी मटीरियल पर रिसर्च की। यहां उन्होंने लेथियम पर प्रयोग किया। यह उन्हें ज्वलनशील और महंगा लगा। फिर एसिड इलेक्ट्रोलाइट पर कोशिश की। यह भी पसंद नहीं आया। आखिर में साल्टवाटर केमिकल सॉल्यूशन के जरिए एक्वीअस हाइब्रिड आयन बैटरी बनाई। यह बैटरी अन्य उपलब्ध बैटरियों की तुलना में सुरक्षित भी है। जे खुद काफी सादगी से रहते हैं। वे 2.5 मील दूर स्थिति एक्वान स्थित अपने ऑफिस बाइक चलाकर जाते हैं। उनका स्टाफ कहता है कि आने-जाने में लगने वाले 90 प्रतिशत समय में वो पैडल से ऊर्जा बनाते हैं।