Herman Holorith

हरमन होलोरिथ (1860-1926)
आधुनिक कम्प्यूटर के अग्रदूत और आधुनिक सूचना प्रसंस्करण के संस्थापकों में से एक हरमन होलोरिथ पंचिंग कार्ड मशीन के आविष्कारक थे। इनकी मशीन का उपयोग वर्ष 1890 की जनगणना के लिए सही जानकारी एकत्र करने के लिए किया गया। वर्ष 1896 में होलोरिथ द्वारा स्थापित टेेेबुलेटिंग मशीन कंपनी कालान्तर में इण्टरनेशनल बिजनेस मशीन (आईबीएम) में परिणत हो गई।
हेनरी सीली ह्नाइट (1861-1943)
हेनरी डब्ल्यू. सीली का जन्म 6 जून, 1861 को न्यूयॉर्क (यूएसए) में हुआ। हेनरी द्वारा ‘बिजली के फ्लैटरॉन‘ का आविष्कार किया गया, जिसें उन्होंने वर्ष 1882 में पेटेण्ट कराया। कालान्तर में इसी आविष्कार से हेनरी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक प्रेस का निर्माण किया गया। इसी कारण हेनरी सीले को इलेक्ट्रॉनिक प्रेस का जनक कहा जाता है।


