Identify Strategy's Enemies Knowledge (Hindi)

पहचानें स्ट्रेटेजी के दुश्मनों को
आपकी बनी बनाई रणनीति को आपके ही वर्कप्लेस के कुछ कारक पूरी तरह विफल सकते है।
बिजनेस के विभिन्न चरणों में हम कई तरह की स्ट्रेंटेजी बनाते है और बहुत बार ये विफल भी रहती है। नियंत्रण से बाहर के किसी कारक के चलते विफलता मिले तो अलग बात है लेकिन बहुत बार कुछ ऐसी वजहों से रणनीति विफल हो जाती है, जिन पर अच्छी तरह नियंत्रण किया जा सकता था। रणनीति बनाते समय इसे विफल कर सकने वाले इन कारकों को विशेष तौर पर ध्यान में रखें।
अवास्तविक लक्ष्य
टीम जिस भी लक्ष्य की दिशा में बढ रही है, उसकी वास्तविकता पर एक नजर जरूर डाल लेनी चाहिए।
बिजनेस में आपके टीम की प्रेरणा और काम की दिशा आपके द्वारा निर्धारित लक्ष्य पर ही टिकी है लेकिन जब यह लक्ष्य वास्तविकता से परे चला जाता है तो इसकी दिशा में बनाई जाने वाली सारी रणनीतियां अंततरू विफल ही होती है। इसलिए लक्ष्य तय करते समय अपने संसाधनों औा लक्ष्य की व्यावहारिकता को खास ध्यान में रखें।
जटिल योजना
आप भले ही जटिल से जटिल निर्देशों को समझ लेने में सक्षम हों लेकिन सब ऐसे नहीं होते। अपनी योजना में सरलता लाएं, ताकि लोगों को उसे समझने में आसानी हो। जटिल योजनाएं अक्सर काम खराब कर जाती है। आपके दिशानिर्देश सरल होने चाहिए, तभी लोगों को समझने में आसानी होगी।
धुंधली तस्वीर
थकसी को भी किसी कार्य विशेष के प्रति स्थायी तौर पर तभी मोटिवेट किया जा सकता है, जब उसे फलां काम करना है और उससे फलां उद्देश्य पूरा होगा। अपनी रणनीति , निर्देश बताते हुए टीम को स्पष्ट करें कि उनके किस काम से क्या हासिल होगा।


