If not stay boss exists

अगर न रहें बॉस मौजूद.......
अगर बॉस अक्सर ऑफिस में गैरमौजूद रहते हैं तो आपके समक्ष परेशानियां खडी हो सकती है। एसे में समय पर काम पूरा करने के लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
व्यवस्थित रहें
अगर बॉस नियमित रूप से गैरमौजूद रहते है तो आपको काम की प्राथमिकता तय करनी चाहिए। बॉस के साथ संपर्क में रहें और स्थिति से अवगत कराते रहें। हर उस चीज के बारे में विचार कर लें, जहां गलती हो सकती है। इससे आप सुधार कर सकते हैं।
प्रोएक्टिव बनें
अनुपस्थित रहने वाला बॉस सोचता है कि उसके टीम मेंबर्स हर जिम्मेदारी का अच्छी तरह निर्वहन कर सकते है। ऐसे में आपको प्रोएक्टिव एम्पलॉई बनकर टीम को लीड करना चाहिए। अपने कार्यो के बारे में बॉस का पूरा विश्वास हासिल करना चाहिए।
सवाल पूछें
आपको बॉस को प्रोजेक्ट्स ,प्रोग्रेस और की प्वाइंट्स के बारे में अपडेट रखना चाहिए। आपको ध्यान रखना चाहिए कि बॉस के सामने सूचनाओें की अधिकता न हो जाए। इससे वह कन्फ्यूज भी हो सकते है। आपको पता होना चाहिए कि बॉस को कैसी जानकारी की जरूरत है और बॉस से कितनी बार कम्यूनिकेशन करना है। आपको भी बॉस से सवाल पूछने चाहिए।
सीमाओं का पता रखें
बॉस की अनुपस्थिति में आपको अपनी सीमाओं के बारे में पता होना चाहिए। आपको वर्क एथिक्स के अनुरूप अनुशासन का पालन करना चाहिए। बॉस के न होने पर आप लापरवाह भी हो सकते हैं, पर इसका खामियाजा भी आपको बिना किसी मॉनिटरिंग के अपने रोज के लक्ष्यों को पूरा करना चाहिए। ध्यान रखें कि बॉस के न होने पर कोई आप पर काम का बोझ न लाद दें।
गाइडेंस लें
अगर आप मिलेनियल वर्कफोर्स का हिस्सा हैं तो आपको समय.समय पर गाइडेंस की जरूरत पड सकती हैं। इस गाइडेंस से आप काम को निखार सकते हैं। बॉस के न होने पर काम की कमियो को दूर करने के लिए मशक्कत करनी पड सकती है। आप अपने काम को बेहतर बनाने के लिए किसी अन्य सीनियर की मदद भी ले सकते हैं।


