Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › In your team
Career Guidance

In your team

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
In your team

आपकी टीम में हो तालमेल

अगर आपके टीम मेंबर्स के बीच की प्रोडक्टिविटी पर पॉजिटिव असर पडेगा। जानते है कि टीम में तालमेल कैसे बढेगा।

अवेयरेनस विकसित करें

टीम के हर मेंबर को इस बारे में अवेयर होना चाहिए कि उनकी टीम में क्या भूमिका है और वे किस तरह से टीम के टारगेट पूरा करने में मदद कर सकते है।अगर उन्हें पता होगा कि कोलाबोरेशन से टीम को कितना फायदा होगा, तो वे आगे बढकर एक दूसरे की मदद करेगें।

एक्शन्स पर फोकस करें

अगर आप टीम लीडर है तो आपको लोगों के बजाय एक्शन्स पर फोकस करना चाहिए। इससे आप अपनी गलती सुधार सकते है। अगर टीम मेंबर्स से किसी तरह की गलती हो जाती है तो आपको उन्हें क्षमा करनी चाहिए। दूसरों के प्रति संवेदनशील होने से पूरी टीम को एक पॉजिटिव संदेश जाता है।

स्ट्रेंथ बढाए

आपकी टीम के हर मेंबर को पता होना चाहिए कि उन्हें क्या काम करना है। अगर टीम मेंबर्स जान जाएंगें कि उनके कार्यो का प्रोजेक्ट ,प्रोग्राम ,फंक्शन और कंपनी पर क्या असर पडेगा तो वे और मुस्तैदी से काम करने लगेंगे। आपको टीम के लिए मौका देना चाहिए। इससे उनकी स्ट्रेथ बढती है।

मिलकर करें काम

आपको अपने मेंबर्स को मिलकर काम करने का मौका देना चाहिए। इससे उनमें जुडाव पैदा होता है और आपकी टीम मजबूत बनती हैं। जब अलग अलग सोच वाले दो सदस्य मिलकर किसी प्रोजेक्ट को पूरा करते है तो वे अपने आइडियाज भी शेयर करते है।इससे भविष्य के लिए अच्छे परिणाम मिलना शुरू हो जाते है।

स्टेटस बनाएं

टीम के हर सदस्य को अपने कार्य को महत्वपूर्ण समझना चाहिए और इसके बारे में सबके साथ चर्चा करनी चाहिए। उसे संसाधनों का सही इस्तेमाल करना चाहिए। उसे अपनी पावर और स्टेटस इस तरह से बनाना चाहिए कि बाकि सदस्यों को भी इसका फायदा पहुंचे।

काम पर करें फोकस

टीम के हर सदस्य को गॉसिप के बजाय काम पर फोकस करना चाहिए। अगर आपसी झगडों के को महत्व देगें तो किसी का भला नहीं होगा और कंपनी आपकी टीम को टुकडों में बांट सकती है।