Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Increase flexibility on workplace
Career Guidance

Increase flexibility on workplace

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Increase flexibility on workplace

वर्कप्लेस पर यूं बढ़ाएं फ्लेक्सेबिलिटी

सफलता के लिए जरूरी है कि आप अपने एम्प्लॉइज को आजादी दें - आपके बिजनेस को सफल बनाने में आपके एम्प्लॉइज अहम भूमिका निभाते हैं। आपको भी उन्हें ज्यादा नियमों में नहीं बांधना चाहिए। आपको अपने बिजनेस को कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए अपने एम्प्लॉइज को वर्कप्लेस पर फ्लेक्सिबिलिटी देनी चाहिए। आपको उन्हें बेमतलब के नियमों में नहीं जकड़ना चाहिए। याद रखें कि जब आप उनको काम करने की आजादी देंगे, तब वह भी अपने काम को अपने अंदाज में बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे। जानिए, आप वर्कप्लेस फ्लेक्सिबिलिटी को कैसे बढ़ा सकते हैं -

सबके लिए हों समान नियम

ध्यान रखें कि आपके सभी एम्प्लॅाइज के लिए ऑफिस के नियम एक जैसे हों। ऐसा न हो कि किसी के लिए विशेष छूट हो और किसी के लिए बिध्यान रखें कि आपके सभी एम्प्लॅाइज के लिए ऑफिस के नियम एक जैसे हों। ऐसा न हो कि किसी के लिए विशेष छूट हो और किसी के लिए बिल्कुल नहीं। आपकी वर्कप्लेस फ्लेक्सेबिलिटी के नियम सभी के लिए समान होने चाहिए। इससे स्टाफ में विवाद होने की संभावना कम होगी।

एक्टिविटीज कराएं

वर्कप्लेस फ्लेक्सेबिलिटी को बढ़ाने और स्टाफ को खुश रखने का एक तरीका यह भी है कि आप अपने एम्प्लॉइज को उनके शौक और रुचियां पूरी करने का मौका दें। इसके लिए आप समय-समय पर ऑफिस में कुछ एक्टिविटीज करवा सकते हैं।

सोचने का समय दें

अगर आप अपने एम्प्लॉइज को सिर्फ काम में ही व्यस्त रखेंगे तो उनके पास सोचने का समय ही नहीं बचेगा। जरूरी है कि आप योगा सेशन, ब्रेन एक्टिविटीज आदि के जरिए उन्हें सोचने का समय दें। ज बवह रिलेक्स होंगे, तब और अच्छा सोच सकेंगे।