Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Increase in Business Resource Sharing
Career Guidance

Increase in Business Resource Sharing

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Increase in Business Resource Sharing

बिजनेस में बढ़ाएं रिसोर्स शेयरिंग

बिजनेस में रिसोर्सेज की शेयरिंग से खर्च कम होगा और नेटवर्किंग बढ़ेगी। बिजनेस को सुचारू ढंग से चलाने के लिए रिसोर्सेज जरूरी हैं लेकिन जरूरी नहीं कि ये सभी अपने ही हों। आप इन्हें शेयर कर सकते हैं। बिजनेसेज में एंटरप्रेन्योर्स को बहुत बार रिसोर्सेज की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में या तो उन्हें ज्यादा राशि खर्च करके रिसोर्स जुटाने पड़ते हैं या फिर अपने ऑपरेशन्स में कटौती करनी पड़ती है। छोटे बिजनेसेज के बीच में रिसोर्स शेयरिंग का कॉन्सेप्ट प्रभावी तरीके से काम कर सकता है क्योंकि यह उनकी जरूरतों के अनुरूप है और इनके लेनदेन में ज्यादा मुश्किलें भी नहीं आतीं।

एक्सचेंज बेसिस

एक ही तरह की कंपनियों को अक्सर एक ही तरह के उपकरणों की तरूरत पड़ती है। कईं उपकरण ऐसे हो सकते हैं, जो आपके पास होंगे लेकिन दूसरे एंटरप्रेन्योर के पास नहीं। वहीं कुछ उसके पास होंगे और आपके पास नहीं। शुरूआत में आप एक-दूसरे से मांगकर, बदलकर काम चला लें।

रेंटल बेसिस

बहुत से एंटरप्रन्योर्स के पास कुछ उपकरण यूंही पड़े होते हैं। इन्हें किराए पर लेने या देने का विकल्प अपनाया जा सकता है। इससे किसी जरूरतमंद एंटरप्रेन्योर का काम हो जाएगा और आपकी खाली पड़ी चीज से कुछ कमाई हो जाएगी।

साझा कोष

अपने फील्ड के एंटरप्रेन्योर्स के साथ मिलकर आप एक साझा कोष और संस्था बना सकते हैं। यह संस्था महंगे उपकरण खरीदकर एंटरप्रेन्योर्स को समय-समय पर काम के लिए इन्हें उपलब्ध करवा सकती है। यह खर्च साझा कोष में से होगा।