Increase Productivity in Employees

एंप्लॉइज में बढ़ाएं प्रोडक्टिविटी
अपने एंप्लॉइज को प्रोडक्टिव बनाने के लिए कीजिए कुछ प्रयास। बिजनेस में अपने एंप्लॉइज को ज्यादा प्रोडक्टिव बनाने के लिए आप भी अपनी ओर से कर सकते हैं कुछ प्रयास.वैसे तो हर एंटरप्रेन्योर अपने यहां अच्छे से अच्छे एंप्लॉइज ही अप्वॉइंट करने की कोशिश करता है, लेकिन फिर भी वर्कप्लेस पर इन लोगों को वर्कप्लेस का हिस्सा बना लेने के बाद आपको इनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए अपनी ओर से कुछ खास प्रयास करते रहना पड़ता हैं। आपके इन प्रयासों से इनका काम करने का तरीका ज्यादा फोकस्ड हो पाता है और एंप्लॉइज कंपनी के साथ ज्यादा जुड़ाव भी महसूस कर पाते हैं। आज जानिए कुछ ऐसे सरल तरीकें, जिन्हें आप आजमा सकते हैं।
थोड़ी आउटिंग
आपके एंप्लॉइज ऑफिस में जब एक साथ रहते हैं तो एक प्रोफेशनल रिश्ता रहता है, जिसमें तमाम तनाव हावी रहते हैं। एंप्लॉइज को बाहर ले जाकर आप आप रिश्तों के इस तनाव को कम कर सकते हैं। ऑफिस के लोगों की आउटिंग प्लान करें।
वर्क फ्रॉम होम
आज के दौर में कंपनियां अपने एंप्लॉइज को महीने में कुछ दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देकर उनका जुड़ाव कंपनी के साथ बढ़ाने में कामयाब रहती हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं। इसमें आपका लाभ है।
जरूर दें अवॉडर्स
आपके कई एंप्लॉइज तो इसलिए बेहतर काम करना छोड़ देते हैं कि आपको किसी की मेहनत का पता तो चलता नहीं है। इन्हें अच्छा काम करने के लिए अवॉर्ड्स देना शुरू कीजिए। इन्हें लगेगा कि काम को पहचान मिली है।


