Indian State of Assam

असम
गठन 15 अगस्त, 1947, राजधानी दिसपुर, क्षेत्रफल 78438 वर्ग किमी, सर्वानन्द जनसंख्या 31205576, राजभाषा असमियाएबोडो, लंगानुपात 958, साक्षरता दर 72.2% है । जिले - 33, मुख्यमन्त्री सर्वानन्द सोनोवाल, राज्यपाल जगदीश मुखी
उतर भारत में भूटान तथा अरूणाचल प्रदेश, पूर्व में मणिपुर, नागालैण्ड तथा अरूणाचल प्रदेश, दक्षिण में मेघालय, त्रिपुरा तथा मिजोरम एंव पश्चिम में बांग्लादेश, मेंघालय तथा पश्चिम बंगाल स्थित हैं ।
पूर्वोतर भारत का प्रहरी प्रदेश जिसे प्रागज्योतिष नाम से जाना जाता था, समुद्रगुप्त के अभिलेखो में इसे कामरूप कहा गया है। हेनसांग ने इस प्रदेश का उल्लेख "कामोलुपा" के रूप में किया हैं।
ब्रह्मपुत्र, मानस, सुबनसिरी, सोनई, कपिली, भरेली, धनसिरी, लोहित एंव दिहांग राज्य की प्रमुख नदियाँ हैं ।
एशिया का प्रथम यान्त्रिक रूप में ड्रिल किया गया तेल का कुआँ माकुन ( 1867 ) में स्थित हैं । एशिया की प्रथम तेल परिशोधनशाला डिग्बोई में अवस्थित है। चूना - पत्थर, कोयला, डोलोमाइट व प्राकृतिक गैस अन्य प्रमुख खनिज हैं।
खासी दिमासा, बोदो, रामा, कारो, लालूग, दफ्लाए मिरी, अबोर एमिश्मी, अहघाटानी, लूशाई, आका तथा कुकी आदि यहाँ की प्रमुख जनजातियाँ हैं।
टसम में लोकसभा सीटों की सख्यां - 14, राज्यसभा सीटों की सख्यां 7 एवं विधानसभा सीटों की सख्यां 126 हैं।
राज्य प्रतीक मूल स्तम्भ पर चार सिंह, राज्य पशु एक सिंही गैण्डा, राज्य फूल आर्किड, राज्य पक्षी सफेद गर्दन वाली बतख, राज्य नृत्य बिहू तथा राज्य त्यौहार बिहू हैं ।


