Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › General Knowledge › Indian State of Punjab
General Knowledge

Indian State of Punjab

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Indian State of Punjab

पंजाब

गठन 1 नवम्बर, 1956, राजधानी चण्डीगढ, क्षेत्रफल 50362 वर्ग किमी, जनसंख्या 27743338, राजभाषा पंजाबी, मुख्यमन्त्री अमरिन्दर सिहं, राज्यपाल वीपी सिहं बदनोर, जिलो की संख्या 22, साक्षरता 75.8%, जनघत्व 551 व्यक्ति / वर्ग किमी, विधानसभा सदस्यो की संख्या 117, लोकसभा सदस्यो की संख्या 13, राज्यसभा सदस्यो की संख्या 07, मुख्य भाषा पंजाबी, मुख्य नृत्य / पर्व / त्यौहार भाँगडा, गिददा / वैशाखी / गुरूनानक जयन्ती / माथी / भाषा / मेला चिरात्रन / लोहडी

पंजाब का अंक्षाशीय विस्तार 29 0 30 "N से 32 0 32" N तक एंव देशान्तर विस्तार 73 0 35 " पूर्व से 76 0 50 " पूर्व तक है ।

पंजाब शब्द फारसी भाषा के दो शब्दो से मिलकर बना है पहला "पंज" ( पाँच ) एंव दूसरा " आब " ( जल )।

पंजाब पाँच जल धाराओ की मिलन स्थली है ।

इस राज्य में मुख्य रूप से बहने वाली पाँच नदियाँ झेलम, चिनाब, रावी, व्यास तथा सतलज हैं ।

पंजाब वर्ष 1849 में ब्रिटिश शासन के अधीन था तथा स्वन्त्रता प्राप्ति के समय भारत - पाक विभाजन के बाद यह दो हिस्सों में पूर्वी पंजाब तथा पश्चिमी पंजाब में बँट गया ।

स्वतन्त्रता के पश्चात पूर्वी पंजाब की आठ रियासतो को मिलाकर नए राज्य पेरूसू अर्थात पूर्वी पंजाब राज्य संघ पटियाला का निर्माण किया गया । वर्ष 1956 में पेरूस को पंजाब में मिलाकर पंजाब का गठन किया गया ।

1699 ई. में गुरू गोबिन्द सिहं जी ने खालसा पन्थ की स्थापना की तथा प्रसिद्ध गुरूद्धारा "स्वर्ण मन्दिर" पंजाब के अमृतसर में स्थित है ।

पंजाब में रंजीत सागर, चोहल डैम, जयन्ती डैम, भाखडा नांगल डैम प्रमुख नदी परियोजनाएँ हैं ।

पंजाब में साइकिल पुर्जे, सिलाई मशीन, ऑटो पार्टस, खाघ प्रसंस्करण, पशुपालन दुग्घ उघोग काफी विकसित हैं।

पर्यटन क्षेत्र में स्वर्ण मन्दिर, दुर्गियाना मन्दिर, जलियाँवाला बाग, आनन्दपुर साहिब, अभोर वन्यजीव अभ्यारणयएमोतीबाग वन्यजीव अभ्यारणय प्रमुख है ।