Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Interrupts on workplace
Career Guidance

Interrupts on workplace

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Interrupts on workplace

वर्कप्लेस पर व्यवधान है

वर्कप्लेस पर कई तरह के व्यवधान हो सकते है। हो सकता है कि कलीग्स ऊंची आवाज में बात करें या मशीनों की आवाज काफी तेज हो। अगर आप चाहें तो बिना किसी बाधा के प्रोडेक्विटी बनाए रख सकते है।

टेक्नोलॉजी की मदद लें

अपने काम को अच्छी तरह से व्यवस्थित करें। दैनिक शेड्यूल की प्लानिंग करें। काम को सेट करने के लिए फ्लैग्स और रिमाइडंर्स की मदद लें। इंटरनेट पर कई प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एप्स है, जो कम्यूनिकेट करने , टास्क पूरे करने , डॉक्यूमेंट शेयर करने और प्रोजेक्ट को ट्रैक पर रखने में आपकी मदद करते है।

व्यवधानों से दूर रहें।

जिन चीजों से आपका काम बाधित हो सकता है, उनसे दूर रहने की कोशिश करें। वर्किग आवर्स के दौरान सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग से दूर रहें। ऐसे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें, निरर्थक विषयों पर लोगों से बहस करने में बचना चाहिए। हमेशा अपने काम पर फोकस करें।

हर काम का समय तय करें

अगर आप अपने समय को सही तरह से मैनेज करना सीख जाते हैं तो वर्कप्लेस पर आने वाली बाधाओं को आसानी से दूर कर सकते है। पता करे कि किस समय आप पूरी ऊर्जा से काम करते हैं, उस समय अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करें। जब आप खुद को थका हुआ महसूस करते हैं तो गैरजरूरी काम पूरा करें जैसे निजी ईमेल्स का जवाब देना। काम समय पर पूरा होगा तो आपको तनाव नहीं होगा।

अनुशासन का अभ्यास करें

आप जिस तरह से काम करते हैं, अगर उस तरीके में सुधार लाएंगे तो आपका दिमाग हर चीज से विचलित नहीं होगा। आपको पता होना चाहिए कि किस काम को कितना समय देना हैं। आपको शेड्यूल के मुताबिक काम करने की आदत विकसित करनी चाहिए। हर चीज क लिए मीटिंग के बजाय ईमेल या मैसेज की मदद लें।

शांति को तरजीह दें

शोर के कारण काम में काफी बाधा आती है। इससे आपके काम की क्वालिटी पर भी बुरा असर पडता है। काम के दौरान आप फोन को साइलेंट माड पर रख सकते है और कलीग्स को ऊंची आवाज में बोलने से मना कर सकते है। अगर आप खुद शांति के साथ काम करते हैं तो वर्कप्लेस पर कोई भी व्यक्ति बेवजह परेशान नहीं करेगा।