Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › General Knowledge › Inventor who changed world
General Knowledge

Inventor who changed world

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Inventor who changed world

आविष्कारक जिन्होंने बदली दुनिया

त्साई लुन (48-121ई.)

त्साई लुन चीनी हान वंश के प्रमुख अधिकारी थे। त्साई लुन को इतिहास में आधुनिक कागज के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। हालाँकि दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से चीन में कागज मौजूद थे, परन्तु इसका आधुनिकतम रूप त्साई लुन ने तैयार किया था। पेड़ों की छाल, कपड़े के टुकड़े और मछली पकड़ने के जाल आदि सामग्री को कागज बनाने के प्रयोग में लाया गया।

आर्किमिडीज (287-212ई.पू.)

प्राचीन यूनान के आर्किमिडीज एक गणितज्ञ, आविष्कारक और खगोलशास्त्री थे, जिन्हें प्राचीन पाश्चातय सभ्यता के महानतम वैज्ञानिकों में से एक माना जाता है। आर्किमिडीज ने भौतिकी के क्षेत्र में स्थिति विज्ञान, द्रव्य स्थिति विज्ञान और लीवर के सिद्धान्त दिए। उनके द्वारा तैरने वाली वस्तुओं के सम्बन्ध में प्रतिपादित सिद्धान्त को आर्किमिडिज सिद्धान्त के नाम से जाना जाता है।

यूक्लिड (330 ई.पू.)

यूक्लिड प्राचीन यूनान के एक महान गणितज्ञ थे, जिन्हें आधुनिक ज्यामिति का जनक कहा जाता है। इस महान गणितज्ञ की ’एलिमेण्ट्स’ नामक पुस्तक गणित के इतिहास में सफलतम पुस्तक है। इस पुस्तक में कुछ गिने-चुने स्वयंसिद्धों के आधार पर ज्यामिति के बहुत से सिद्धान्त प्रतिपादित किए गए हैं।

जोहानेस गुटेनबर्ग (1398-1468)

जर्मन संशोधक जोहाने स गुटेनबर्ग को आधुनिक मुद्रणकला का जनक माना जाता है। इनका जन्म जर्मनी के मेन्ज में हुआ। इन्होंने 1438 ई. में छपाई के साथ प्रयोग करना शुरू किया, जिससे प्रिण्टिंग प्रेस का आविष्कार हुआ। गुटेनबर्ग ने गतिशील टाइप की भी रचना की। इनके द्वारा छापी गई ’बाइबल’ गुटेनबर्ग बाइबल के नाम से प्रसिद्ध है।

आन्द्रियास वेसेलियम (1514-64)

आन्द्रियास का सम्बन्ध बेल्जियम से था। वह शारीरिक विज्ञान के एक चिकित्सक थे। इनको आधुनिक मानव शरीर रचना विज्ञान का पिता कहा जाता है, क्योंकि वेसेलियस ने अस्थियों, तन्त्रिका तन्त्र आदि का बहुत नजदीकी से अध्ययन किया। इनकी प्रसिद्ध पुस्तक का नाम ’डी हुमेनी कॉर्पोरिस फैब्रिका’ है। यह चार्ल्स पंचम के दरबार में चिकित्सक थे।

विश्व के प्रसिद्ध तानाशाह

वेनिटो मुसोलिनी (1883-1945) वेनिटो मुसोलनी इटली का तानाशाह था। इसका जन्म 29 जुलाई, 1883 को इटली के प्रिदाप्यी गाँव में हुआ। इसने इटली में ’फासिस्ट पार्टी’ का गठन किया। वह फासीवाद के दर्शन की नींव रखने वाला प्रमुख व्यक्ति था। मुसोलिनी ने वर्ष 1935 में अबीसीनिया पर आक्रमण कर द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि तैयार की। 25 जुलाई, 1943 को मुसोलिनी को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। 28 अप्रैल, 1945 को उसे मृत्युदण्ड दे दिया गया।