James Watt

जेम्स वाट (1736-1819)
जेम्स वाट एक स्कॉटिश अन्वेषणकर्ता, मैकेनिकल इन्जीनियर और केमिस्ट थे, जिन्होंने भाप इंजन की खोज कर औद्योगिक दुनिया में क्रान्ति ला दी। ऊर्जा की अन्तर्राष्ट्रीय इकाई ’वाट’ इन्हीं के नाम पर रखी गई है। इनका जन्म 19 जनवरी, 1736 को स्कॉटलैण्ड में हुआ। जेम्स वाट ने इंजन के पूरे कार्यचक्र के दौरान सिलेण्डर में भाप के दबाव की माप करने के लिए ’स्टीम इण्डीकेटर डायग्राम’ का आविष्कार भी किया।
एलसान्द्रो वोल्टा (1745-1827)
एलेसान्द्रो वोल्टा एक इतावली भौतिक विज्ञानी, केमिस्ट थे। पहला इलेक्ट्रॉनिक सेल (बैटरी) बनाने का श्रेय वोल्टा को ही जाता है। इन्होंने ही विद्युत के चालन को दो रूपों में इंगित किया था।


