Job can get internship

जॉब मिल सकती है इंटर्नशिप से
अक्सर किसी कंपनी में इंटर्नशिप करने वाले युवाओं के सामने परेशानी आती है कि किस तरह से इंटर्नशिप को नौकरी में बदला जाए । इसके लिए आपको करने होगें खास उपाय ।
अपना प्रभाव छोड़े
इंटर्नशिप के मौके को जॉब सैंपल की तरह देखना चाहिए । वर्कप्लेस पर अपनी क्षमताओ का सही तरह से प्रदर्शन करने में सफल हो जाते हैं तो आपको कंपनी में तुंरत नौकरी पर रख लिया जाता हैं । यह प्रोफेशनल लाइफ का ट्रेलर होता हैए यहां हर बार खुद को बेहतर साबित करना पड़ता हैं ।
मेंटर की मदद लें
आपको बॉस से काम और कॅरियर संबंधी सलाह लेनी चाहिए । आपको बॉस के सामने समस्याओं के समाधन पर बात करनी चाहिए । बॉस को मेंटर बनने के लिए निवेदन करना चाहिए । बॉस को ऐसे जूनियर पसंद आते हैंए जो कुछ नया करना और सीखना चाहते हैं । ऐसे युवाओं को बॉस जल्द ही नौकरी पर रख लेता हैं ।
नेटवर्क तैयार करें
इंटर्नशिप के दौरान आपको सबसे अच्छे संबंध विकसित करने चाहिए । आपको फुल टाइम कलीग्सए मेंटर और मैनेजर्स का ऐसा नेटवर्क तैयार करना चाहिएए जो आपको नौकरी के लिए गाइड कर सके । कंपनी में जॉब के बारे में ये लोग बेहतर तरीके से बता सकते हैं । इनकी पूरी मदद लेना सीखेंए तभी सफल हो सकते हैं ।
लोगों को सिखाएं
वर्कप्लेस पर आपको सबकी मदद के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए । अगर आप अपने कलीग्स को काम करने के सरल तरीके के बारे में जानकरी देते हैंए तो वे आपके प्रति अच्छी राय बनाते हैं । आगे चलकर आपको इसका फायदा जरूर होता हैं । वे आपको कंपनी में नौकरी पाने के रास्तों के बारे में सही तरीका बता सकते हैं ।
रूचि दिखाएं
कंपनी ऐसे कैंडिडेटस को नौकरी पर रखना पसंद करती हैए जो काम में रूचि दिखाते हैं । इंटर्नशिप के दौरान आपको जो काम सौंपा जाता हैंए उसके अलावा भी दूसरे कामों में रूचि दिखाएं । चीजों के बारे में विचार करेंए रिसर्च करें और नए रास्तो पर चलने की प्लानिंग करें । नई जानकारी और स्किल डवलपमेंट के लिए प्रयास करते रहें । आगे बढ़़कर नई जिम्मेदारियों के लिए कहें । इससे एम्प्लॉयर आप पर भरोसा करने लगेगा और आपको कई काम सौंपेगा ।


