Job search after long break

लंबे ब्रेक के बाद नौकरी की खोज
कई बार इंसान कुछ कारणों से एक्टिव वर्क लाइफ से बाहर हो जाता है। ऐसा बीमारी या पारिवारिक समस्या के कारण हो सकता है। ज्यादातर लोगों के लिए दुबारा नौकरी खोजना मुश्किल काम साबित होता है। जानते हैं कि किस तरह से दुबारा किस तरह से दुबारा जॉब खोजें.
विस्तृत रिसर्च करें
दुबारा अच्छी नौकरी खोजने के लिए आपको विस्तृत रिसर्च करनी चाहिए। लोगों से इस बारे में बात करने में शर्म महसूस न करें। अपने नेटवर्क का अच्छी तरह से उपयोग करें। आप जितनी फर्म्स को जानते है , उनसे संपर्क करें। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें। रियल लाइफ में भी ज्यादा से ज्यादा लोगों के संपर्क में रहें। सबको बताएं कि आप नौकरी की तलाश कर रहे है।
झूठ न बोलें
आपने जिस वजह से नौकरी छोडी थी, उसे छुपाने की कोशिश न करें। ईमानदारी के साथ सबको बताएं। ज्यादातर लोग आपकी परिस्थिति को समझ लेंगे और आपकी मदद करेंगे। नौकरी खोजने और इंटरव्यू के दौरान भी ईमानदारी के साथ अपनी बात रखें। सच बोलने का आपको कभी नुकसान नहीं होगा।
योजना बनाएं
नौकरी पर वापस लौटने के लिए आपको मानसिक व शारीरिक रूप से तैयारी करनी चाहिए। आपको नौकरी पर लौटने की सही तरह से प्लानिंग करनी चाहिए। आपको नौकरी सही संस्थान और जॉब प्रोफाइल प्राप्त करने की योजना बनानी चाहिए। जॉब प्राप्त करने की योजना बनानी चाहिए। जॉब प्राप्त करने के लिए कही भी काम करना सही नहीं है।
एक्टिव रहें
अपनी शार्पनेस को बराबर रखें। लंबे समय से नौकरी न करने पर हो सकता है कि आप इंडस्ट्री के टच में न रहे हों, पर आपको लेटेस्ट टें्रड्स और टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी जुटा लेनी चाहिए। आप जिस सेक्टर में काम करने जा रहे हैं, उसके बारे में अपडेट रहें। इससे आपको नौकरी में मदद मिलेगीं नई चीजें सीखने की कोशिश करें।
सारे डॉक्यूमेंट्स पेश करें
अगर आप किसी कंपनी में अप्लाई कर रहे है तो सभी डॉक्यूमेंट्स को सच्चाई के साथ पेश करें। कभी भी गलत जानकारी शेयर न करें । कंपनियां बैकग्राउंड वेरिफिकेशन करवाती हैं, इससे आपका झूठ पकडा जाएगा। पिछली कंपनी में मिलने वाली सैलेरी और काम की अवधि सही.सही बतानी चाहिए।


