Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › General Knowledge › John Dalton
General Knowledge

John Dalton

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
John Dalton

जॉन डाल्टन (1766-1844)

जॉन डाल्टन एक अंगेज वैज्ञानिक थे, जिन्होंने पदार्थ की रचना सम्बन्धी सिद्धांत का प्रतिपादन किया, जो ’डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के नाम से प्रचलित है। इनका जन्म 1766 ई. में इंग्लैण्ड के ईगल्सफील्ड में हुआ। वर्ष 1808 में इन्होंने परमाणु सिद्धांत को प्रस्तुत किया, जो द्रव्यों के अध्ययन में अत्यन्त उपयोगी साबित हुआ।

जैकब पर्किन्स (1766-1849)

जैकब पर्किन्स का जन्म 9 जुलाई, 1766 को मैसाचुसेट्स (यूएसए) में हुआ। वह एक अमेरिकी आविष्कारक, यान्त्रिक इन्जीनियर और भौतिक विज्ञानी थे। इन्होंने कई पेटेण्ड बनाए, जिसमें से रेफ्रीजरेटर के लिए एक पेटेण्ट था, इसी कारण इन्हें रेफ्रीजरेटर के पिता के नाम से भी जाना जाता है। इसके अतिरिक्त पर्किन्स ने जल के कुछ गहराई में जल के दबाव को मापने के लिए एक नवीन युक्ति ’पाइजोमीटर’ का भी आविष्कार किया।