Kakori Famous For Kadiriya Kalandari Sufi Votes

काकोरी
यह उतर प्रदेश के लखनऊ जिले में स्थित एक शहर व नगर पंचायत है। काकोरी को भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान क्रान्तिकारी काकोरी काण्ड के लिए जाना जाता है। अपने जरदौजी कार्य कबाब और दशहरी आमों के लिए जाना जाने वाला काकोरी नगर ऐ समय उर्दु शायरी साहित्य और कादिरिया कलन्दरी सूफी मत का केन्द्र था। यहाँ काकोरी शहीदों की स्मृति में एक स्मारक भी बनाया गया है।


