Keep bringing newness to the office

ऑफिस में लाते रहें नयापन
ऑफिस का माहौल लंबे समय तक एक जैसा ही बना रहे तो काम करने वालों के लिए यह बोझिल हो जाता है। उन्हें कुछ नयापन नजर नही आता और तब वह इस पुराने माहौल को अपनी ग्रोथ के लिए खतरा मानने लगते हैं। अपने वर्कफोर्स में इस भावना को आने से रोकने के लिए और ऑफिस का माहौल उत्पादक बनाने के लिए इसमें कुछ न कुछ नयापन समय-समय पर लाते रहें।
ग्रोथ के अवसर
ऑफिस में एक ही तरह का काम करते रहने पर और चुनौतियों से सामना न होने पर अच्छे एंम्प्लॉइज को कोफ्त होती है। उन्हें लगने लगता है कि उनकी ग्रोथ की संभावनाएं अब खत्म हो गई हैं। इस स्थिति को भगाने के लिए नई-नई चुनौतियां पेश करें।
इंटीरियर चेंज
ऑफिस का इटीरियर वर्कफोर्स की सोच व ऊर्जा पर असर डालता है। माहौल की बोझिलता दूर करने के लिए समय-समय पर इसमें बदलाव करते रहें। बैठने की जगह, पेंट और बाकी सजावट बदलते रहें।
टीम बिल्डिंग
रोजाना के रूटीन से उकता चुके एंम्प्लॉइज में ऊर्जा का संचार करने के लिए टीम बिल्डिंग के नए-नए प्रयास करें। इसमें ऑफिस के इन हाउस इवेंट्स, आउटडोर ट्रिप आदि खास मददगार हो सकते हैं। आप इनहाउस कंपीटिशन्स भी करवा सकते हैं।


