Keep Family Business Fight - Avoid Quarrels

फैमिली बिजनेस को लड़ाई - झगड़ो से दूर रखें
फैमिली बिजनेस में बिजनेस मीटिंग्स सिर्फ बिजनेस विजन के लिए नहीं बल्कि झगड़ो से बचने कि लिए भी करनी चाहिए । देश में आज भी बहुत से लोग अपने फैमिली बिजनेस से जुड़े हुए हैं । यह फैमिली बिजनेस भारतीय इकॉनोमी को मजबूती देती हैं । अगर आप भी अपनी फैमिली बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आप इन बिजनेस में होने - वाले लड़ाई - झगड़ो के बारे में जानते होंगे । हालाकिंए यह झगड़े आपके बिजनेस के लिए सही नहीं होते । जानिएए किस तरह से आप झगड़ो से बिजनेस को दूर रख सकते हैं -
जिम्मेदारियों को समझें
अपने फैमिली बिजनेस को सफल बनाने और लड़ाई - झगड़ो से दूर रखने कि लिए आपको सभी सदस्यों के काम और जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्ट रहना चाहिए । जब सभी सदस्य अपने काम को लेकर स्पष्ट होंगे तो वह अपना काम सही ढंग से करेंगे और दूसरे काम के बिना इजाजत हस्तक्षेप नहीं करेंगे जिससे लड़ाई - झगड़े नहीं होंगे ।
नई पीढ़ी को भी मौका दें
अधिकतर फैमिली बिजनेस में पीढ़ियों की सोच को लेकर लड़ाई - झगड़े होते हैं । जब आप अपनी नई पीढ़ी को बिजनेस की जिम्मेदारी दे रहे हैं तो आपको उनके विचारों और काम करने के तरीकों को भी समझना चाहिए और उन्हें उनके हिसाब से काम करने देना चाहिए । हो सकता हैं कि उनके तरीके बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं ।
पर्सनल और प्रोफेशनल में फर्क रखें
हालाकिं, फैमिली बिजनेस में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखना वाकई मुश्किल होता हैं लेकिन आपको यह संतुलन बनाने की कोशिश जरूर करनी चाहिए । आपको निजी जिंदगी और बिजनेस को अलग - अलग रखना चाहिए ताकि इस वजह से होने वाले झगड़ो को रोक सकें ।


