Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Keep Workplace Organized
Career Guidance

Keep Workplace Organized

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Keep Workplace Organized

वर्क प्लेस को रखें व्यवस्थित

हर किसी के पास बहुत बडा वर्कप्लेस हो, यह जरूरी नहीं है। जिन ऑफिसो में छोटी डेस्क होती है, वहां पर साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। जानते है अपने वर्कप्लेस को व्यवस्थित कैसे बना सकते है।

पेपरलेस बनें

जहां तक हो सके, आपको डिजिटल माध्यमो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। यह पर्यावरण के लिहाज से तो अच्छा है ही, साथ ही वर्कप्लेस पर किसी तरह का बिखराव भी नही होता। आप मैग्जीन सब्सिक्रप्शन बंद करवाकर ऑनलाइन पढ सकते हैं।

रोज ऑडिट करें

आपको अपने वर्कप्लेस पर साफ-सफाई की रोज ऑडिट करनी चाहिए। इससे आपकी टीम के दूसरे सदस्यो को भी वर्कप्लेस को व्यवस्थित रखने की प्रेरणा मिलेगी। साफ डेस्क के लिए आपको रोज बेकार सामानो को डस्टबिन में डालने की आदत विकसित करनी चाहिए, तभी आपका वर्कप्लेस पूरी तरह से व्यवस्थित हो सकता है।

डेस्क पर कुछ न खाएं

कुछ लोग काम करते-करते अपनी डेस्क पर खाने-पीने की चीजें बिखेरना शुरू कर देते हैं। इससे डेस्क बहुत गंदी हो जाती है और चीजे बिखर जाती है। आपको डेस्क पर कुछ भी खाने की आदत मेंं तुरंत बदलाव लाना चाहिए। खाने के लिए कैंटिन में जाएं।

क्रिएटिव बनें

आपको सामान को व्यवस्थित रूप से रखने के लिए क्रिएटिव बनना चाहिए। पेपर्स, डॉक्यूमेंट्स और फाइल्स को रखने के लिए प्लास्टिक ऑर्गनाइजर्स की मदद ली जा सकती है। स्टेशनरी को संभालने के लिए प्लास्टिक ऑर्गनाइजर्स की मदद ली जा सकती है। स्टेशनरी को संभालने के लिए प्लास्टिक कप इस्तेमाल कर सकते हैं। ढेर सारी नोटबुक और डायरी रखने के बजाय आपको एक हैंडी नोटबुक रखनी चाहिए, जिसमें अपनी सारी जानकारियां सुरक्षित रख संके।

डेस्क साफ करके जाएं

अगर आप चाहते हैं कि सुबह-सुबह गंदी डेस्क देखकर आपका मूड खराब न हो तो आपको ऑफिस छोडने से पहले अपनी डेस्क को अच्छी तरह से सेट कर देना चाहिए। सामानो को उनकी जगह पर रख देने से अगले दिन काम की शुरूआत करने में किसी तरह की परेशानी भी नही होगी। आपको ऑफिस के हर सामान की एक जगह फिक्स कर देनी चाहिए।