Kelig gives unnecessary advice

कलीग देता है अनचाही सलाह
आपके ऑफिस में ऐसा कलीग हो सकता है, जो खुद को बॉस साबित करने की कोशिश करें और आपको अनचाही सलाह दे। ऐसे कलीग को डील करते समय कुछ बातों का खयाल -
खुद को रखें कूल
आप जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, अगर उसके बारे में कोई अन्य व्यक्ति आपको बेवजह राय दे तो गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन ऑफिस में खुद पर काबू रखें। उस कलीग को धन्यवाद दें। उसे प्यार से उसे समझा दें कि काम में आपको किसी तरह के सुझावजं की जरूरत नहीं है और आपको काम बहुत अच्छा चल रहा है।
बात पर करें गौर
हो सकता है कि खुद को बॉस समझने वाला कलीग आपसे बहुत ज्यादा बातें करने की कोशिश कर रहा हो। ऐसे में आप चाहें तो उसकी बातें सुन सकते हैं। आपको कई बार मुफ्त में काफी उपयोगी इनपुट्स मिल सकते हैं। इन्हें अपने काम में लेना जरूरी नहीं है, पर आप उसकी बात पर गौर तो कर ही सकते हैं। हो सकता है कि इससे आपको अटका हुआ काम पूरा हो जाए। उसे धन्यवाद देना न भूलें
आवाज उठाएं
कईं बार बॉस की तरह व्यवहार करने वाने कलीग को पता ही नहीं होता है कि उसके व्यवहार के कारण सामने वाले व्यक्ति के काम में परेशानियां पैदा हो रही हैं। ऐसे कलीग से अकेले में बात करें और समझाएं कि उसके बार-बार टोकने से आपका काम बाधित हो रहा है। जब आप आवाज उठाएंगें तो वह अपने कदम वापस खींच लेगा।
आत्मविश्वास दर्शाएं
अगर आप अपना काम काफी अच्छी तरह से पूरा कर रहे हैं और इसके बारे में सबको पता है तो बॉस क तरह बर्ताव करने वाला कलीग आपको सलाह देने से पहले एक बार विचार जरूर करेगा। आपके आत्मविश्वास के कारण वह आपको परेशान नहीं करेगा।
मैनेजमेंट को बताएं
अगर आपकी कई कोशिशों के बाद भी खुद को बॉस समझने वाला कलीग चुप न हो और आपको परेशान करता रहे तो इस बारे में तुरंत अपने मैनेजर को बताएं। ऐसे लोगों की काउंसलिंग बहुत जरूरी होती है। सीनियर मैनेजमेंट को इस बारे में जानकारी होने पर वह उस कलीग के खिलाफ एक्शन ले सकता है या हिदायत दे सकता है।


