Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Kelige runs away from teamwork
Career Guidance

Kelige runs away from teamwork

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Kelige runs away from teamwork

टीमवर्क से दूर भागता है कलीग

सभी टीम मेंबर्स टीमवर्क पसंद नहीं करतें । कुछ सोचते है कि वे अकेले बेहतर तरीके से काम पूरा कर सकते हैं। टीम का सदस्य होने के नाते उन्हें टीम के लक्ष्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर ऐसे लोग टीम के साथ जुडकर काम नहीं करेगें तो समस्या पैदा हो सकती है। जानते हैं ऐसे लोगों को कैसे मैनेज करें.

व्यक्तिगत सामर्थ्य पर जोर

अगर किसी टीम मेंबर को खुद के बूते काम करना पंसद हो तो उसे ऐसा क्रिटिकल टास्क दें, जो वह स्वतंत्र रूप से हैंडल कर सके। यह टास्क टीम के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में उपयोगी होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है लीडर होने के नाते आप अपने टीम मेंबर्स की व्यक्तिगत सामर्थ्य को जानते हों।

साथी तय कर दें

अगर कोई टीम मेंबर खुद के दम पर कोई पूरा करना चाहता है तो कोई उसके लिए टीम में से ही एक साथी तय कर दें। ऐसे में दोनों साथ मिलकर किसी काम को पूरा करेगें और टीम से जुडे भी रहेगें। आप अकेले काम के इच्छुक मेंबर से डिस्कशन और सवाल.जवाब कर सकते है और पता कर सकते है कि वह ऐसा क्यों चाहता है।

टीमवर्क का विकल्प नहीं

मैनेजर को अपने टीम मेंबर्स को समझना चाहिए कि टीमवर्क को कोई विकल्प नहीं है। टीमवर्क से सफलता मिलती हे। टीम से दूर भागने वाले एम्प्लॉइज पर ध्यान दें और उन्हें टीम के साथ जुडकर काम करने के महत्व के बारे में जानकारी दें। उनमें टीम में काम करने की योग्यता पैदा करें।

टीमवर्क को सराहें

आपको ऐसे टीम मेंबर्स को प्रोत्साहित करना चाहिए, जो पॉजिटिव तरीके से टीम में काम करत है। टीमवर्क को प्रमोट करने वाले साथियों की तारिफ करनी चाहिए। आपको सार्वजनिक रूप से सबके सामने टीमवर्क को बताना चाहिए। बेहतर टीमवर्क के लिए पुरस्कृत भी कर सकते हे।

कठोर निर्णय भी लें

अगर लगातार चेतावनियां देने के बाद अलगाव की स्थिति बनी रहती है तो आपको कठोर निर्णय लेने से चूकना नहीं चाहिए। अगर कोई टीम मेंबर टीमवर्क को नकारता है तो आप उसे कंपनी छोडने के लिए कह सकते है। हे सकता है कि इससे वह अपनी सोच बदलने को तैयार हे जाएं।