Kid's trust can win

जीत सकते हैं कलीग का भरोसा
आप अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा ऑफिस में कलीग्स के साथ गुजारते हैं। कुछ के साथ आपका रोज वास्ता पड़ता है, तो कुछ के साथ कभी-कभार। पर हर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग होनी चाहिए। कलीग्स के साथ अच्छा रिलेशन जॉब के सबसे जरूरी पार्ट्स में से एक है। जानते हैं कलीग्स का विश्वास कैसे जीतें।
फॉर्मल न रहें
कईं लोगों का मानना है कि कलीग्स के साथ फॉर्मल रहना चाइए पर यह पूरी तरह से सही नहीं है। उनसे जुड़ने के लिए आप उनके साथ ट्रेवल करें। लंच ब्रेक में हल्की-फुल्की गपशप आपके रिलेशन को मजबूत करती है।
ग्राहक की तरह दें महत्व
आपको अपने हर सहकर्मी के व्यक्तित्व, व्यवहार और उनके मोटिवेशन के बारे में पता होना चाहिए। इसके मुताबिक ही उनके साथ व्यवहार करना चाहिए। आपको कई पर्सनेलिटिज को संभालना है, यह कस्टमर को संभालने की तरह ही है। इसलिए कलीग्स के साथ बेहद सावधानी के साथ व्यवहार करना चाहिए।
सीमाओं का रखें ध्यान
हो सकता है कि आपके सहकर्मी आपकी उम्र के हों, पर इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें हल्के में लें। इसलिए जब भी उनसे कुछ कहें, अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। अगर वे आपसे कोई निवेदन कर रहे हैं, तो आपके पास उनका विश्वास जीतने का मौका होता है। इसलिए उनकी मदद करें। कलीग को सम्मान देंगे, तो बदले में आपको भी सम्मान मिलेगा।
मदद करते रहें
यह जिंदगी का उसूल है कि अगर आप दूसरों के लिए थोड़ा ज्यादा करते हैं, तो वे भी आगे बढ़कर आपके लिए कुछ खास करते हैं। ऑफिस में कलीग्स की एक्स्ट्रा हेल्प उन्हें खुश कर देती है और वे इसे हमेशा याद रखते हैं। इसलिए मदद करते रहें। इससे कलीग के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
सही फीडबैक दें
यह बात मायने नहीं रखती कि आप किसी के साथ कितना दोस्ताना व्यवहार कर रहें हैं, बल्कि आपको अपने कहे गए शब्दों पर गौर करना चाहिए। ईमानदारी से फीडबैक दें, पर शब्दों का इस्तेमाल सावधानी से करें। गलत शब्दों का चयन सहकर्मी का दिल दुखा सकता है।


