Knowledge Sharing on Workplace

वर्कप्लेस पर नॉलेज शेयरिंग
कंपनी में नॉलेज शेयरिंग होने पर सबको फायदा होता है। अब कई कंपनियां इसके लिए अपने एम्प्लाम्इज को प्रेरित कर रही है जानते है किस तरह से सीनियर लीडर्स कंपनी में नॉलेज शेयरिंग को बढावा दे सकते है।
सही माइंडसेट का विकास
वर्कप्लेस पर नॉलेज शेयरिंग के लिए जरूरी है कि आप सही माइंडसेट और माहौल तैयार करें। नॉलेज शेयर करने पर अपने एम्प्लॉइज को पुरस्कृत किया जा सकता है। वर्कप्लेस का फेस होना जरूरी है,जहां पर लोगों का अच्छी तरह से पता हो कि उनके द्वारा विचारों को साझा करने पर किसी तरह की रिस्क नहीं होगी।
सोशल स्पेस को बढावा दें
अगर कंपनी में लोगों को सोशल स्पेस तो वे पूरे साथ अपने ज्ञान को दूसरों के साथ बांटने के लिए तैयार रहेगें। वित्तीय फायदे के बजाय सोशल स्पेस को बढावा देने से वर्कप्लेस पर नॉलेज शेयरिंग तेजी से बढ सकती है।
उदाहरणों की मदद लें
सीनियर लीडर नॉलेज शेयरिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। टीम लीडर द्वारा विचारों को साझा करने से सबको फायदा पहुंच सकता है। लीडर्स को सीखने के साथ प्रयोग करने की इजाजत भी देनी चाहिए।
पहचान दें
अगर आप एम्प्लॉइज को नॉलेज शेयरिंग के लिए मोटिवेट करना चाहते है तो आपको उन्हें पहचान देनी चाहिए। कंपनी में एम्प्लॉई को पहचान देना सबसे बडा पुरस्कार हो सकता हैं। जब पूरी टीम किसी एम्प्लॉई की सराहना करती है तो वह खुद को महत्वपूर्ण समझता है। इससे उसकी भागीदारी बढती है। इससे उसकी दक्षता में इजाफा होता है और उसे नई रणनीति बनाने में मदद मिलती है।
कोशिश करें
वर्कप्लेस पर नॉलेज शेयरिंग के लिए आपको हर संभव प्रयास करना चाहिए। इसके लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाने चाहिए। नॉलेज शेंयरिंग के लिए कंपनी में अलग से बजट का प्रावधान होना चाहिए। नॉलेज शेयरिंग के लिए कंपनी में अलग बलग तरह के टूल्स इस्तेमाल किए जा सकते है। टीम के सभी सदस्यों को इनके बारे में पूरी जानकारी भी होनी चाहिए।


