Kumbhalgarh Fort Famous For Maharana Kumbha

कुम्भलगढ़ दुर्ग
राजस्थान के राजसमन्द जिलें में स्थित यह दुर्ग राजस्थान ही नही अपितु भारत के सभी दुर्गो में विशिष्ट स्थान रखता है। इस दुर्ग का निर्माण मेवाड़ के यशस्वी महाराणा कुम्भा द्वारा कराया गया था जो वर्ष 1457 में बनकर पूरा हुआ। इस किले को अजेयगढ़ कहा जाता था क्योकि इस किले पर विजय प्राप्त करना दुष्कर था। इसके चारों ओर एक बड़ी दीवार निर्मित है। जो चीन की दीवार के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी दीवार है। सात विशाल द्वारों व सुदृढ़ प्राचीरों वाले इस किले के ऊपरी भाग में बदल महल और सबसे ऊपर कुम्भा महल स्थिल है।


