Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Learn about 3 points in business
Career Guidance

Learn about 3 points in business

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Learn about 3 points in business

बिजनेस में सीखकर आएं 3 गुण

अपना बॉस खुद बननें या पैसा बनाने के लिए बिजनेसमैन न बनें। बिजनेसमैन और सफल बिजनेसमैन बनने में अंतर है। सफल उद्यमी बनने के लिए सबसे पहले खुद में खोजें ये तीन गुण - पुरखों की पूंजी लगाकर खुद का बिजनेस खोल लेना कभी मुश्किल नहीं रहा। मुश्किल रहा है तो उसे निभाना..... उसे आगे बढ़ाना और उसे ऊंचाईयों पर ले जाना। इसके लिए जरूरी है कि आपमें बिजनेस पर्सन्स के लिए जरूरी माने जाने वाले कुछ खास गुण हों। इनमें से किसी न किसी गुण के अभाव में ही अक्सर पुराने समय से जमे हुए बिजनेस भी नए लोग विफल करवा बैठते हैं। यदि आप बिजनेस में आना चाह रहे हैं, तो सबसे पहले खुद में ये गुण विकसित करें।

करते हैं होमवर्क

बिजनेस के लिए आइडिया तो कोई भी ला सकता है, लेकिन पूरे यकीन के साथ उसकी सफलता के बारे में हर कोई नहीं कह पाता। आपमें यह यकीन होमवर्क से ही आ पाना संभव है।

आता है टीमवर्क

आप भले ही अब तक बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताएं जीतते आए हों लेकिन अगर टीम के रूप् में काम करना, लोगों को अपने साथ लेकर चलना नहीं आता, तो सफलता की संभावना बहुत कम है।

हारता नहीं मन

बिजनेस में लंबी पारी खेलने के लिए उतरने से पहले यह समझ लें कि इसमें कदम-कदम पर विफलता से सामना होगा। यदि हर छोटी हार को दिल पर लगा लेते हैं तो इस फील्ड में न ही आएं।