Learn about the office

सीखें ऑफिस का सलीका
हर कंपनी प्रोफेशनल्स के लिए अपनी वर्क पॉलिसी में कुछ न कुछ छूट जरूर देती हैए पर आपको भी एक अच्छा एम्प्लॉई बनने के लिए कुछ गोल्डन रूल्स का पालन करना चाहिए । इससे ऑफिस में आपकी छवि बनेगी और कॅरियर में सफलता मिलने के चांस बढ़ेगे ।
सही पहनावे पर ध्यान दें
कुछ कंपनियों में ड्रेस कोड लागु होता हैंए तो कुछ में ड्रेस कोड में छूट होती हैं । आपको वर्कप्लेस पर अपने पहनावे का विशेष ध्यान रखना चाहिए । ऑफिस वियर्स प्रोफेशनल होने चाहिए । आपके पहनावे से कभी ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि आप लापरवाह किस्म के इंसान हैं ।
आई कॉन्टैक्ट बनांए
अगर वर्कप्लेस पर कोई व्यक्ति आपसे बात कर रहा हैं और आप कम्प्यूटर या फोन में लगे हुए हैं तो यह उसका अनादर माना जाता हैं । जब कोई कली आपसे बात करें तो इधर - उधर देखने की बजाय उससे आई कॉन्टैक्ट बनांए रखना चाहिए । आई कॉन्टैक्ट रखने पर आप वर्कप्लेस पर कान्फिडेंट भी नजर आते हैं ।
भाषा का रखें खयाल
वर्कप्लेस पर आपको सही समय पर सही शब्दों और टोन का इस्तेमाल करना चाहिए । आपको बात - बात पर गुस्सा नहीं करना चाहिए और नहीं चिल्लाना चाहिए । हर व्यक्ति से सम्मान के साथ बात करनी चाहिए । शब्दों का चयन सोच - समझकर करना चाहिए । अगर भाषा खराब होगी तो छवि भी खराब हो जाएगी ।
समय पर पहुंचे
वर्कप्लेस पर समय पर पहुंचे । मीटिंग और अप्वॉइटमेंट में लेट न हो । किसी व्यक्ति का समय खराब करना काफी गलत आदत हैं । आपको अपने समय की प्लांनिंग इस तरह से करनी चाहिए कि दूसरे लोग आपका इंतजार न करते रहें । आपको टू - डू लिस्ट बनाकर उसे सही तरह से फॉलो करना चाहिए ।
रेस्पॉन्सिव रहें
काम के दौरान कई कॉल नहीं उठा पाते या ईमेल चेक नहीं कर पातेए पर समय मिलते ही कलीग्स और बॉसेज के ईमेल और कॉल्स का जवाब देना चाहिए । अगर लोगों को सही समय पर जवाब नहीं देते हैं तो बाद में उन्हें इसका कारण जरूर बताएं । लोगो से संपर्क बनाए रखना जरूरी हैं ।


