Make a Proposal Working Approach

सही बनाएं वर्किंग अप्रोच
अप्रोच गलत होने पर आप नहीं कर पाते सही समय पर सही काम वर्कप्लेस पर आपकी एनर्जी उपयोगी कार्यों के लिए बची रहे, इसके लिए जरूरी है कि आपकी वर्किंग अप्रोच सही हो। वर्कप्लेस पर नकारात्मकता को हावी होने देने से रोकने के लिए और अपनी ऊर्जा को बेहतर लक्ष्यों की दिशा में लगाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी वर्किंग अप्रोच को बेहतर बनाएं। इसके लिए आपको चीजों को देखने और उनसे डील करने के अपने नजरिए में थोड़ा सा बदलाव लाना पड़ेगा। इस बदलाव के बाद आपको अपना काम बोझिल नहीं लगेगा और बेहतर ढंग से काम कर पाएंगे।
समस्या नहीं हल
वर्किंग में सबसे ज्यादा मुश्किल तब आती है जब हम किसी समस्या पर जरूरत से ज्यादा फोकस करने लग जाते हैं। यहां अप्रोच में इतना सा बदलाव करें कि आपका ध्यान समस्या से ज्यादा हल पर केंद्रित होना चाहिए। इस तरह आपकी अप्रोच सकारात्मक बनेगी।
गति नहीं प्रगति
वर्कप्लेस पर आपका बिजी होना आपकी उत्पादकता की निशानी नहीं है। यह जरूर जांच लें कि आपकी गतिविधियां आपको प्रगति करवा रही हैं या नहीं? आप उपयोगी काम में लगे हैं या बस यूंही बिजी हैं? इस आकलन को आदत बना लें।
आरोप नहीं जिम्मेदारी
वर्कप्लेस पर समीकरण उस समय गड़बड़ा जाते हैं, जबद आप अपनी गलती होने पर भी उसकी जिम्मेदारी नहीं लेते और किसी और व्यक्ति पर आरोप मढ़ने की कोशिश करने लगते हैं। इस अप्रोच से बचें।


