Make Challenge Oriented Office

बनाएं चैलेंज ओरिएंटेड ऑफिस
चैलेंजेस से भरपूर वर्क कल्चर एंप्लॉइज की प्रोडक्टिविटी निखारता है। अपने एंप्लॉइज के सामने नित नए चैलेंजेज पेश करके आप उन्हें प्रोत्साहित तो करते ही हैं, साथ ही उनके कौशल को निखारते भी हैं। बिजनेस में हर काम को दिशा-निर्देश देकर पूरा करवा लेना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। बड़ी उपलब्धि तो यह है कि आप अपने एंप्लॉइज के आगे नित नए चैलेंज पेश करें और आपके एंप्लॉइज उसे सहर्ष स्वीकारते हुए उन्हें पूरा करें और आपको शानदार रिजल्ट पेश करें। अपने कॅरियर में कुछ खास करने की इच्छा रखने वाले एंप्लॉइज वर्कप्लेस के चैलेंजिग माहौल को पसंद करते हैं। ऐसे एंप्लॉइज के लिए पेश करें ग्रोथ ओरिएटेड चैलेंजेज।
बताएं वजह
अधिकतर लोग अपने सामने रखे गए चैलेंज से इसलिए जुड़ावजं नहीं महसूस कर पाते क्योंकि वे इसका उद्देश्य ही नहीं जानते। चैलेंज रखने के साथ ही समझाएं कि यह क्यों जरूरी है। तब उन्हें उनका योगदान स्पष्ट रूप् से समझ आएगा।
करें ब्रेन स्टॉर्मिंग
एंप्लॉइज में चैलेजेंज के प्रति एक रोमांच पैदा करने के लिए जरूरी है कि उनके साथ नियमित रूप् से ब्रेन स्टॉर्मिंग की जाए। विभिन्न स्तरों पर होने वाली मीटिंग्स में उनसे अलग-अलग मुद्दों पर आइडियाज मांगे जाएं, सुझावजं मांगे जाएं।
दें पुरस्कार
चैलेंजिंग टास्क को अंजाम देने वाले और कोई शानदार आइडिया लेकर आने वाले एंप्लॉइज को सम्मानित करें। इससे उनका तो मनोबल बढ़ेगा ही, साथ ही वर्कप्लेस पर बाकी लोगों को प्रेरणा भी मिलेगी। नियमित रूप् से आइडियाज मांगे जाने पर उनकी सोचने की क्षमता निखरेगी।


