Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Make full support to underperformers
Career Guidance

Make full support to underperformers

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Make full support to underperformers

अंडरपरफॉर्मर्स को भी करें पूरा सपोर्ट

अक्सर कंपनियां इस बात पर जोर देती हैं कि टैलेंट को किस टैलेंट को किस तरह से कंपनी के साथ जोडे रखा जाए । पर कंपनियों को अंडर परफॉर्मर्स के साथ भी सही तरह से डील करना चाहिए तभी वे स्थिति में सुधार कर सकते हैं और सफल हो सकते हैं ।

संवाद का असर

कंपनी को बेस्ट आउटपुट न देने वाले एम्प्लॉइज के साथ नियमित मीटिंग करनी परफॉर्मेस से कंपनी पर क्या असर पड रहा है । कंपनी को उन्हें बताना चाहिए कि किस तरह से वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास कर सकते हैं ।

समस्या को जानें

कम्युनिकेशन से समझ में आता है कि समस्या क्या है और वह क्यों पैदा हुई है । जब आपको कारण के बारे में पता होता है तो आप उसे दूर करने का प्रयास कर सकते हैं । इसके लिए काउंसलिंग और कोचिगं की मदद ले सकते हैं । कई बार एम्प्लॉई भी कंपनी को बताते हैं कि वे अच्छा परफॅार्म क्यों नहीं कर पा रहें हैं । कंपनी को उनकी परशानियों को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास करना चाहिए ।

ताकत पर करें फोकस

कंपनी को हर एम्प्लॉई को उसकी ताकत को पहचानने का अवसर देना चाहिए । इससे एम्प्लॉई तय कर पाता हैं कि उसे क्या काम करना है और क्या नहीं करना हैं । कई बार इंसान मनचाही जगह पर काम न करने के कारण भी परफार्म नहीं कर पाता हैं । इसलिए टीम मेंबर्स को मनपसंद काम का मौका मिलना चाहिए ।

लेबल से बचें

कई कंपनियां पारंपरिक रेटिंग सिस्टम्स के बजाय लक्ष्य हासिल करने पर फोकस करती हैं । अगर एमप्लॉई खुद लक्ष्य तय करे और उसे हासिल करने का प्रयास करे तो उसे महसूस होता है कि कमी कहां रही और कहां फायदा हुआ । इस तरह एम्प्लॉई उस कमी को दूर करने की कोशिश करता है । इससे कंपनी एम्प्लॉई कभी भी तनावग्रस्त नहीं होता हैं ।

रोडमैप तैयार करें

समय बचाने और संवाद को सरल बनाने के लिए समस्या की पहचान होते ही समाधन की दिशा में काम शुरू करना चाहिए । किसी इंसान को पूरे संसाधन और मौके मिलें तो अच्छे परिणाम मिलते हैं । आपको टीम लीडर के रूप में एम्प्लॉइज के लिए एक रोडमैप तैयार करना चाहिए ।