Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Make lasting success
Career Guidance

Make lasting success

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Make lasting success

सफलता को बनाएं स्थायी

एक बार ही सफलता हासिल करना और सफलता को आदत बना लेने में अंतर है अप्रोच का.....

वैसे तो दुनिया में हर कोई इसी उम्मीद के साथ प्रयास करता है कि उसे बडी सफलता मिल जाए और फिर जीवन भर कोई चिंता ही न रहे। लेकिन एकबारगी बडी सफलता मिल जाने और लगातार सफलता हासिल करने के बीच सबसे जरूरी चीज है अपने पैर जमीन पर रखना और लगातार बेहतर करने की कोशिश करना। इस अप्रोच वाले भीड से अलग नजर आते है। इसलिए सफलता को एक इत्तेफाक के बजाय आदत बनाने के लिए अपने व्यवहार पर गौर करें।

थोडा सा जश्न

आगे के प्रोजेक्ट्स के बारे में सोचते हुए अक्सर लोग मौजूदा सफलता का जश्न मनाना भूल जाते है। यह रवैया ठीक नहीं है। अपनी छोटी बडी सफलताओं का जश्न जरूर मनाएं, क्योंकि यह आपके अगले प्रोजेक्ट्स के लिए एक खास मॉरल बॅस्टर की तरह काम करता है।

क्या रही कमी

स्ब भले ही आकपी खूबियों के गुण गा रहे हों, लेकिन आप खुद जानते है कि इस सफल प्रोजेक्ट में भी कुछ न कुछ कमी रह ही गई है। आप इन कमियों को भी जानते है और इन्हें ढूंढने का उपाय भी आपको ही खोजना है। इसलिए अपनी कमियों को दूर करने की स्ट्रेटेजी बनाते हुए आगे बढें।

नई नीतियां , नए रिस्क

किसी नीति विशेष पर चलकर सफलता मिल जाने पर लोग उसी नीति के साथ चिपक जाते है। एक ही नीति पर चलकर सफलता पाते रहने पर आप अपने आपको उस रास्ते का मोहताज तो बना ही लेते हैं, साथ ही अपनी क्षमताओं के विस्तार को भी अवरूद्ध कर देते हैं। इसलिए नए रिस्क लें।