Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Make the right dialog during the meeting
Career Guidance

Make the right dialog during the meeting

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Make the right dialog during the meeting

मीटिंग के दौरान करें सही संवाद

आज के दौर में सभी मीटिंग्स मॉड्यूलर हो रही हैं। अब विचार-विमर्श का कॉन्सेप्ट खत्म होता जा रहा है। सिर्फ महत्वपूर्ण बातों पर फोकस किया जा रहा है। अब मीटिंग्स क्विक सोल्यूशन्स खोजने के लिए की जाती है। जानते हैं कि मीटिंग्स में एम्प्लॉइज कैसे खुद को बेहतर साबित करें -

आत्मविश्वास के साथ बोलें

आपको अपनी तैयारी विस्तार से करनी चाहिए। मीटिंग से पहले एजेंडे के हर बिंदु पर गौर करना चाहिए। जिस बारे में बात करनी है, उसके बारे में अच्छी तरह से नोट्स बनाने चाहिए। अगर मीटिंग से पहले आपकी पूरी तैयारी होगी तो आप स्वतः ही आत्मविश्वास के साथ अपनी बात कह पाएंगे।

कोशिश करें कि न बैठें

अगर आप मीटिंग में अकेले खड़े होकर अपनी बात कहते हैं तो आप आत्मविश्वास के साथ अपनी बात कह पाते हैं। खड़े होकर आंखों में आंखें डालकर बात कहने से आप बिना झिझक के अपनी बात कह पाते हैं। इससे लीडर आपके नोटिस करता है और आपको पहले बोलने का मौका भी दे सकता है।

अभ्यास से बनें परफेक्ट

अगर आपको पता है कि आप मीटिंग में बोलने वाले हैं तो आपको अपनी स्पीच का अभ्यास करना चाहिए। लगातर अभ्यास करने से आप स्पीच में परफेक्ट बन सकते हैं। आप किसी विश्वस्त दोस्त के सामने इसका अभ्यास कर सकते हैं। खुद को मिले फीडबैक के आधार पर आप अपनी आवाज और टोन में सुधार कर सकते हैं।

आंकड़ों की बात करें

ऐसा न कहें कि लगातार बिजनेस में इजाफा हो रहा है। इसके बजाय बताएं कि बिजनेस में कितने फीसदी इजाफा हुआ है। अगर आप निश्चित आंकड़ों के साथ अपनर बात कहते हैं तो आपका लीडर आपसे जरूर प्रभावित होता है। हालांकि बात को पूरी तरह से आंकड़ों का मायाजाल न बनने दें।

दिमागी रूप से मजबूत रहें

ऐसा कोई भी विचार जो आपके आत्मविश्वास को कम करे, उससे बचकर रहें। अगर आपको भरोसा है कि आप कॉन्फिडेंट हैं तो आप बोलते समय भी कॉन्फिडेंट रहेंगे। अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम करें। सीधे खड़े होकर अपनी बात कहें। झुककर खड़े न हों। गहरी सांस लें। इससे आप तनाव में नहीं आएंगे। आप घबराएंगे नहीं, तो सफलता के साथ मीटिंग में बात कह पाएेंगे।