Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Make your team believe in
Career Guidance

Make your team believe in

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Make your team believe in

अपनी टीम में पैदा करें विश्वास

अगर आप हाई परफॉर्मिंग टीम का निर्माण करना चाहते हैं तो आपको विश्वास पैदा करना होगा। अगर टीम विश्वास खो देगी तो संस्थान की ग्रोथ पर नेगेटिव असर पड़ेगा। जानते हैं कि टीम लीडर अपने सदस्यो के बीच में विश्वास कैसे पैदा कर सकता है -

ओपन कम्यूनिकेशन

अगर आपकी कंपनी में ओपन कम्यूनिकेशन है, तभी टीम मेंबर्स के बीच में विश्वास पनप सकता है। ओपन कम्यूनिकेशन के कारण किसी भी तरह की समस्या पैदा नहीं हो पाती है। जब भी टीम का कोई सदस्य विचार रखे तो दूसरों को उसे सुनना और सम्मान करना चाहिए। इससे टीम के सदस्यों के बीच में विश्वास पैदा होता है।

इसे पर्सनल बनाएं

आपको कंपनी में टीम के हर सदस्य से पर्सनल रिलेशन बनाने चाहिए इसके लिए अनफॉर्मल लंच या फैमिली गैदरिंग की मदद ले सकते हैं। आपको अपनी टीम के सदस्यों को महसूस करवाना चाहिए कि वे आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। प्रोफेशनल लाइफ में पर्सनल रिलेशन उपयोगी होते हैं।

उदाहरण सेट करें

लीडर को विश्वास कायम करने के लिए खुद पहल करनी चाहिए। आपको खुद टीम के सदस्यों पर पूरा भरोसा करना चाहिए, तभी वे भी आप पर भरोसा कर पाएंगे। आप पर टीम का हर सदस्य निगाह रखता है। इसलिए ओपन बनें। आप को अपने उदाहरण से टीम के सदस्यों को प्ररित करना चाहिए।

पारदर्शिता का फायदा

आपको टीम के साथ काम करते हुए अपने कार्यों और विचारों से पूरी तरह से पारदर्शी रहना चाहिए। इससे आप अपनी टीम का विश्वास जीत सकते हैं। जब आप अपने कार्यों में पारदर्शी नजर आते हैं तो आपकी टीम के सदस्य भी पारदर्शी बनने की कोशिश करते हैं। आपको निर्णय लेते समय टीम के सदस्यों की राय लेनी चाहिए।

सामान्य वैल्यूज

टीम को मजबूत और अच्छा बनाने के लिए आपको कुछ सामान्य वैल्यूज को कामकाज का हिस्सा बनाना चाहिए। इन वैल्यूज में प्रोफेशनलिज्म, इंटीग्रिटी और सम्मान जैसे बातें शामिल हो सकती हैं। इन वैल्यूज के कारण टीम का हर सदस्य सही निर्णय ले पाता है। वैल्यूज के कारण टीम मेंबर्स आपस में जुड़ पाते हैं।